नेपाल के इस लड़के को क्यों कहा जा रहा है हनुमानजी का 'अवतार'

Webdunia
गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (16:05 IST)
काठमांडू। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) से पहले नेपाल के एक युवक की फोटो काफी वायरल हो रही है, जिसमें उसकी पूंछ दिखाई दे रही है। इस पूंछ की लंबाई 70 सेंटीमीटर के आसपास बताई जा रही है। देशांत अधिकारी नाम के इस लड़के को लोग हनुमानजी का अवतार मान रहे हैं। 
 
मिरर ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक देशांत अधिकारी नामक यह किशोर करीब 16 साल का है। दरअसल, इसकी पीठ के निचले हिस्से में बाल उगना शुरू हो गए। धीरे-धीरे यह बाल बढ़ते हुए 70 सेंटीमीटर तक पहुंच गए। यही बाल यह लंबी पूंछ की तरह दिखने लगे। जब यह खबर सामने आई तो लोगों ने इसे आस्था से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। कुछ लोग तो इस लड़के को हनुमानजी का अवतार मान रहे हैं। 
 
इतना ही नहीं लोग इस खबर के सामने आने के बाद लड़के को देखने आने लगे। हालांकि माता-पिता भी लड़के की पूंछ को देखकर हैरान थे। इसके लिए उन्होंने डॉक्टरों से भी संपर्क किया था। हालांकि लड़के ने फिलहाल अपनी पूंछ काटने से मना कर दिया है। 
 
देशांत के मुताबिक पहले उसे अपी पूंछ को दिखाने में शर्म आती थी, लेकिन अब वह बिलकुल भी नहीं शर्माते। अधिकारी ने बताया कि माता-पिता को भी उनकी पीठ के पीछे उगे बालों के बारे में जन्म का 5 दिन बाद पता चला था। इसके बाद देशांत को एक पुजारी को बताया गया। पुजारी ने उन्हें पूंछ नहीं काटने की सलाह दी। पुजारी का मानना है कि इस लड़के के पास अलौकिक शक्ति हो सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर जाम, लोग परेशान

LIVE: लोकसभा में अमित शाह बोले, ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी ढेर

Weather Update : इन राज्यों में मानसून मेहरबान, उफान पर नदियां, सड़कें बनीं तालाब

झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत

अगला लेख