नेपाल सरकार ने कुछ शर्तों के साथ TikTok से हटाया प्रतिबंध

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 (11:38 IST)
काठमांडू। नेपाल सरकार ने लोकप्रिय सोशल मीडिया (social media) मंच 'टिकटॉक' पर गुरुवार को प्रतिबंध कुछ शर्तों के साथ हटा लिया है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली (K.P. Sharma Oli) की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुछ शर्तों के साथ टिकटॉक पर से प्रतिबंध हटाने का फैसला किया गया जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्रालय के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करना शामिल है।
 
सरकार के प्रवक्ता पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने कहा कि अब हर सोशल मीडिया मंच को 'सोशल नेटवर्क ऑपरेशन गाइडलाइन 2080' की धारा 3 के तहत मंत्रालय में सूचीबद्ध किया जाएगा। उसके बाद खंड 6 के अनुसार अनुबंध का उल्लेख किया जाना चाहिए।

ALSO READ: पहले स्पेस डे पर पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, जानिए क्या कहा?
 
अनुबंध की कुछ शर्तों पर सहमति : उन्होंने कहा कि टिकटॉक के प्रतिनिधियों ने अनुबंध की कुछ शर्तों पर सहमति जताई है। मंत्री ने मीडिया को बताया कि इसके अलावा सरकार ने 4 और शर्तें भी रखी हैं। गुरुंग ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना, डिजिटल सुरक्षा और साक्षरता को बढ़ावा देना तथा सार्वजनिक शिक्षा को सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित बनाना है।

ALSO READ: नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 4 चीनी पर्यटकों समेत 5 लोगों की मौत
 
नेपाल सरकार ने हिमालयी राष्ट्र में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए टिकटॉक पर पिछले साल 12 नवंबर को प्रतिबंध लगा दिया था। लोगों ने इस फैसले की आलोचना की थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बहराइच का लंगड़ा भेड़िया है अल्फा मेल? जानिए 50 गांवों में क्यों फैली है दहशत

महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत मिलने की स्थिति में क्या शिंदे का पत्ता साफ हो जाएगा?

iPhone 16 सीरीज लॉन्च होते ही सस्ते हुए iPhone 15 , जानिए नया आईफोन कितना अपग्रेड, कितनी है कीमत

Manipur: छात्रों के आंदोलन के बीच पूरे मणिपुर में इंटरनेट सेवा निलंबित, हथियारों के अवशेष मिले

Delhi : AAP सरकार को गिराने की साजिश, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की तैयारी, आतिशी ने BJP पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में अज्ञात बुखार का कहर, 11 लोगों की मौत के बाद चिकित्सा दल तैनात

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

अगला लेख