नेपाल ने 'छौपदी' को अपराध घोषित किया

Webdunia
बुधवार, 9 अगस्त 2017 (23:47 IST)
काठमांडू। नेपाली संसद ने मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के घर में प्रवेश को वर्जित करने वाली पुरानी प्रथा को बुधवार को अपराध घोषित कर दिया। इस प्रथा में महिलाओं को मासिक धर्म की अवधि के दौरान घर से दूर एक झोपड़ी में सोने के लिए विवश किया जाता है।
 
नेपाल के विभिन्न समुदायों में महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान अपवित्र समझा जाता है और कुछ सुदूर इलाकों में उनको इस अवधि में घर से दूर एक झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर किया जाता है। इस प्रथा को 'छौपदी' के नाम से जाना जाता है।
 
नए कानून में किसी महिला को इस प्रथा को मानने के लिए मजबूर करने वाले को तीन माह जेल की सजा या 3000 का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। महिलाओं को मासिक धर्म की अवधि के दौरान घर से दूर एक झोपड़ी में सोने के लिए विवश किया जाता है, जिसे छाउ गोठ कहा जाता है। पिछले महीने इसी तरह की एक झोपड़ी में सोई एक किशोरी को सांप ने डस लिया और उसकी मौत हो गई। 2016 में भी इस कुप्रथा के कारण दो महिलाओं की जान चली गई थी।
 
देश की शीर्ष अदालत ने एक दशक से भी अधिक समय पहले इस कुप्रथा पर रोक लगा दी थी, लेकिन देश के कई भागों में यह अब भी प्रचलन में बताई जाती है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

NCRTC ने शुरू की महिला के लिए महिला द्वारा विशेष ई-बाइक टैक्सी सेवा, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा विकल्प

भारत पाकिस्तान संघर्ष की स्थिति में शशि थरूर को क्यों सताई चीन की चिंता?

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बलात्कार का आरोपी, 1 लाख का इनाम था घोषित

RBI ने रेपो रेट को 0.5 प्रतिशत घटाया, सस्ते होंगे होम लोन समेत सभी ऋण

Bengaluru Stampede : RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार

अगला लेख