बड़ी खबर, चीन ने तटरक्षक बलों को दी हथियार उपयोग करने की अनुमति

Webdunia
रविवार, 24 जनवरी 2021 (12:05 IST)
बीजिंग। चीन की सरकार ने अपने समुद्री क्षेत्र में विदेशी ताकतों से निपटने के लिए तटरक्षक बलों को हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी।
 
आगामी एक फरवरी से चीनी तटरक्षक बलों को अपनी समुद्री सीमा से विदेशी जहाजों को जबरन हटाने की अनुमति दी गई है और यहां तक कि उन जहाजों के खिलाफ हथियारों का उपयोग करने को कहा है जो उनकी समुद्री सीमा से पीछे नहीं हटते।
 
चीन ने अपने तटरक्षकों को उनकी समुद्री सीमा में विदेशी संस्थाओं द्वारा जबरन दावा कर उनके द्वीपों पर एकतरफा निर्मित संरचनाओं हटाने के लिए प्राधिकरण को अनुमति दी है।
 
इन नए कानूनों से खासकर जापान के ओकिनावा प्रान्त में सेनकाकू द्वीप समूह में चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ सकता है। सेनकमाकू द्वीप पर जापान का नियंत्रण है लेकिन चीन और ताईवान इस पर अपना दावा करते हैं।
 
एनएचके न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार चीनी के जहाजों को नियमित तौर पर द्वीपों के पास देखा गया है। कुछ ऐसी भी घटनाएं हुई हैं जहां चीनी जहाज जापानी समुद्री क्षेत्र में घुस गए और जापानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं का पीछा भी किया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

नवीनतम

शुक्र है राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ, दुल्हन के भागने पर दूल्हे ने ली राहत की सांस

एयर इंडिया विमान हादसे में बुझ गया क्रिकेट का चमकता सितारा, इंग्लैंड जा रहे दिर्ध पटेल की मौत पर टीम ने जताया शोक

क्यों रद्द हुई एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन उड़ान, जानिए क्या है वजह?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा अपडेट, सोनम को लेकर सोहरा पहुंची मेघालय पुलिस, खुलेंगे कई राज

कैसी है सोनिया गांधी की हालत, कब तक मिलेगी अस्पताल से छुट्‍टी

अगला लेख