न्यूजीलैंड में आतंकी हमले के बाद Facebook ने उठाया बड़ा कदम, हटाई साढ़े दस लाख वीडियो क्लिप्स

Webdunia
रविवार, 17 मार्च 2019 (18:04 IST)
मॉस्को। फेसबुक ने न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च की मस्जिदों पर हुई गोलीबारी की घटना के 24 घंटे के अंदर करीब साढ़े दस लाख ऐसी वीडियो क्लिप्स हटा दी हैं जिनमें हमलावर लोगों पर गोलीबारी करते हुए नजर आ रहा है।
 
हमलावर एक मस्जिद पर हमले के दौरान फेसबुक पर लाइव था और यह वीडियो फेसबुक पर तेजी से वायरल हुआ था। न्यूजीलैंड पुलिस ने लोगों से आग्रह किया था कि वे गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करें।
 
पुलिस ने फेसबुक को हमलावर के लाइव होने के बारे में सूचित किया था जिसके बाद इस सोशल नेटवर्किंग साइट ने तुरंत वीडियो फुटेज हटा दिए और हमलावर के इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट भी खत्म कर दिए।
 
फेसबुक न्यूज रूम ने रविवार को ट्वीट करके फेसबुक के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के नीति निदेशक एम. गारलिक के हवाले से यह खबर दी।
 
गारलिक ने कहा कि खास तकनीक और विशेषज्ञों की मदद से ऐसे कंटेंट्स को हटाने के लिए फेसबुक की टीम काम जारी रखेगी। इन्हें नियमों का उल्लघन करके पोस्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि हमले के संपादित वीडियो को भी हटाया जा रहा है जिनमें किसी प्रकार का दृश्य नहीं भी दिखाया गया है।
    
उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड के काइस्ट चर्च की दो मस्जिदों में 15 मार्च को हुई गोलीबारी में 50 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने कहा है कि यह सुनियोजित आतंकवादी हमला है। न्यूजीलैंड की एक अदालत ने हमलावार को 5 अप्रैल तक हिरासत में भेज दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

भारत पाक सीमा बंद होने से बाड़मेर के युवक की शादी अटकी, अटारी बॉर्डर से वापस लौटाया

आईटी क्षेत्र में अपार संभावानाओं पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विशेष फोकस

ट्रंप बोले, भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा तनाव रहा है, वे इसका हल निकाल लेंगे

जब तक संगठित नहीं होंगे, आतंकी ताकतें हमें निशाना बनाती रहेंगी : धामी

महाराष्ट्र के मंत्री राणे का विवादास्पद बयान, कहा दुकानदारों से कुछ भी खरीदने से पहले उनका धर्म पूछें

अगला लेख