3 में से 1 की जान ले सकता है Coronavirus का अगला वेरिएंट!

Webdunia
सोमवार, 2 अगस्त 2021 (19:21 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस से पूरी दुनिया सहमी हुई है। लंबे समय तक लोग घरों में कैद होने को मजबूर हुए। अब हालात पटरी पर आ रहे हैं, लेकिन ब्रिटिश सरकार के शीर्ष वैज्ञानिकों ने यह कहकर चिंता बढ़ा दी है कि कोरोना का अगला वेरिएंट और ज्यादा घातक हो सकता है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह वेरिएंट तीन लोगों में से 1 की जान ले सकता है। 
 
दरअसल, लंदन के साइंटिफिक एडवाइजरी ग्रुप फॉर इमरजेंसी यानी SAGE ने इसे लेकर दस्तावेज प्रकाशित किए हैं। इस अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि कोरोना का जो वेरिएंट भविष्य में आएगा उससे मृत्यु दर 35 फीसदी तक हो सकती है। कहा जा रहा है कि इस सर्दी में बूस्टर वैक्सीन लगाने और संक्रमण को फैलने से रोकने पर म्यूटेंट वेरिएंट को रोकने में मदद मिल सकती है।
 
वैज्ञानिकों का मानना है कि कोई भी खतरनाक वेरिएंट तब तैयार होता है, जब वायरस अपने चरम पर होता है। यह स्थिति अभी ब्रिटेन में देखने को मिल रही है। बड़े स्तर पर हुए टीकाकरण के बावजूद भी वायरस को रोक पाना मुश्किल होगा। 
अध्ययन में कहा गया है कि सरकार को उन जानवरों को मारने या उनका टीकाकरण करने पर विचार करना चाहिए, जिनमें वायरस पनप सकता है और जो जानवरों से इंसानों में फैल सकता है। हालांकि SAGE की रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने सुपर म्यूटेंट वेरिएंट की चेतावनी तो दी है, लेकिन इसका नाम नहीं बताया है।
 
ऐसा भी कहा जा रहा है कि यदि आने वाला वेरिएंट बीटा, अल्फा और डेल्टा का मिलाजुला रूप होता है, तो उस पर वैक्सीन भी बेअसर हो सकती हैं। माना जा रहा है कि नया वायरस इसलिए ज्यादा घातक हो सकता है कि नए वेरिएंट पर वैक्सीन पूरी तरह कारगर नहीं होती।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

नितिन गडकरी को मिलेगा लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, 2023 में PM मोदी को मिला था यह सम्‍मान

ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध के निर्माण से भारत और बांग्लादेश पर कोई असर नहीं पड़ेगा : चीन

Jagdeep Dhankhar : इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ ने सामान पैक करना शुरू किया, बोले- जल्द ही खाली करूंगा सरकारी आवास

UP : गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का STF ने किया भंडाफोड़, 4 देशों का राजनयिक बताता था ठग, नौकरी के झांसे के नाम पर लूट

Infosys ने कमाया 6921 करोड़ रुपए मुनाफा, जानिए जून तिमाही में कितनी फीसदी हुई बढ़ोतरी

अगला लेख