नाइजीरिया में अगवा दो भारतीय मुक्त

Webdunia
शनिवार, 16 जुलाई 2016 (17:49 IST)
नई दिल्ली। नाइजीरिया के बेन्यूए राज्य से बीते महीने अगवा किए गए दो भारतीयों को मुक्त कर दिया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि नाइजीरिया के बेन्यूए राज्य में माकुर्डी के निकट बोको नाम की जगह से 29 जून की सुबह अगवा किए गए एम. श्रीनिवास और कौशल आशीष शर्मा को भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह साढ़े दस बजे छोड़ दिया गया। 
उन्होंने बताया कि दोनों ने अपने परिवार से बात कर ली है। शर्मा की पत्नी ने उनकी सुरक्षित रिहाई के लिए विदेश मंत्री को शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने प्रतिदिन की गतिविधियों का विवरण परिवार को देने के लिए मंत्रालय और मिशन का भी आभार प्रदर्शित किया। 
 
आंध्रप्रदेश के रहने वाले श्रीनिवास और कर्नाटक के रहने वाले उनके सहकर्मी शर्मा अपने-अपने रिहायशी इलाके से कार में सवार होकर दानगोट सीमेंट पीएलसी प्लांट की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रैफिक सिग्नल पर हथियारबंद लोगों ने उन्हें अगवा कर लिया। इससे पहले स्वरूप ने बताया था कि जहां तक हमें जानकारी है, इस घटना में आतंकी संगठन बोको हराम का हाथ नहीं है और यह काम स्थानीय आपराधिक तत्वों का लगता है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

आसानी से भर सकेंगे आयकर, ‘ई-पे टैक्स’ सुविधा शुरू

एक राष्ट्र एक चुनाव विकसित भारत की आधारशिला : धर्मेंद्र प्रधान

Pahalgam Terror Attack : भारत के कड़े फैसले से तिलमिलाया पाकिस्तान, ताबड़तोड़ बुलाई हाईलेवल मीटिंग

LIC अधिकारी को आतंकियों ने कलमा पढ़ने के लिए कहा था, CM डॉ. मोहन यादव ने सुशील नथानियल की पार्थिव देह को दी श्रद्धांजलि

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

अगला लेख