निक्की हेली संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत

Webdunia
गुरुवार, 24 नवंबर 2016 (08:05 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साउथ कैरोलिना प्रांत की गवर्नर भारतीय मूल की निक्की हेली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत पद के लिए चुना है।
 
ट्रंप ने हेली को संरा में अमेरिकी राजदूत बनाए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि हेली एक कुशल और व्यावहारिक हैं। वह विश्व स्तर पर हमारा प्रतिनिधित्व करने वाली एक बेहतर राजनेता साबित होंगी। सत्ता परिवर्तन के दौरान ट्रंप द्वारा शीर्ष स्तरीय प्रशासन के लिए चुनी गईं 44 वर्षीय हेली पहली महिला हैं।
 
अमेरिकी प्रशासन में कैबिनेट स्तर के पद पर नियुक्त होने वाली वह पहली भारतीय अमेरिकी होंगी। दूसरा कार्यकाल संभाल रहीं हेली गवर्नर के तौर पर कारोबार और श्रम संबंधी मुद्दे पर काम कर चुकी हैं लेकिन उन्हें विदेश नीति का थोड़ा बहुत ही अनुभव है। विभिन्‍न अमेरिकी सैन्य और राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर उनका दृष्टिकोण रिपब्लिकन पार्टी की सोच के दायरे में रहा है।
 
हेली ट्रंप प्रशासन में शामिल की जाने वाली पहली महिला और अल्पसंख्यक होंगी, जो संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की अगली राजदूत के तौर पर सामंता पावर का स्थान लेंगी। इसके अलावा वह किसी भी प्रशासन में कैबिनेट अधिकारी का दर्जा प्राप्त करने वाली पहली भारतीय अमेरिकी होंगी। कैबिनेट के पद के लिए सेनेट की मंजूरी की आवश्यकता होगी।
 
हेली प्राथमिक चुनाव के दौरान ट्रंप को लेकर मुखर थीं और उन्होंने रिपब्लिकन प्राइमरी में सेनेटर मार्को रुबियो का समर्थन किया था। हालांकि, आम चुनावों के पहले उन्होंने अपना रुख बदलते हुए कहा था कि वह ट्रंप को वोट देंगी। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख