नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Webdunia
बुधवार, 9 सितम्बर 2020 (17:58 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) को नॉर्वे के सांसद ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच शांति समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए नामित किया गया है। 
 
ट्रंप को अगर नोबेल शांति पुरस्कार मिल जाता है तो वे लगातार दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे, जो इस पुरस्कार से सम्मानित होंगे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को साल 2009 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला था। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के चंद दिनों पहले ही शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए ट्रंप को नामित किया गया है।
ALSO READ: अलेक्सी नावाल्नी कैसे बन गए मर्केल और पुतिन के बीच तनाव का कारण
नॉर्वे संसद के क्रिश्चियन ताइब्रिंग ने डोनाल्ड ट्रंप को नामित किया। ताइब्रिंग नॉर्वे की संसद के चार बार से सदस्य हैं और नाटो की संसदीय असेंबली का हिस्सा हैं। उन्होंने यूएई और इजरायल के बीच बेहतर संबंधों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ट्रंप को श्रेय दिया।
 
सोशल मीडिया पर आई यह प्रतिक्रिया :  ट्रंप के नॉमिनेट की खबर आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर रिएक्शन भी आना शुरू हो गए। कुछ लोग इस फैसले को लेकर खुश दिखे तो कई लोगों ने मीम शेयर करते हुए कहा कि ‘न जाने 2020 में और क्या-क्या देखना होगा।
  
नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप के नॉमिनेशन को लेकर एक यूजर ने ट्वीट कर कहा कि बस अब बहुत हो गया 2020। अब यहीं पर रुक जाओ। एक अन्य यूजर ने तंजभरा ट्वीट किया कि नोबेल शांति पुरस्कार है या स्टार परिवार अवॉर्ड? एक अन्य यूजर ने ट्‍वीट किया डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है और लोग कहते हैं कि बॉलीवुड अवॉर्ड पहले से ही फिक्स नहीं रहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

4 दिन के युद्ध में पाकिस्तान में कैसे मची तबाही, आ गई Operation Sindoor की पूरी Details

दिल्ली में बैठकों का दौर, क्या फिर कुछ बड़ा होने वाला है PM मोदी से मिले अमित शाह

मुंबई हवाई अड्डे से करीब 52 करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

गुजरात में corona का विस्फोट, 108 नए मामले आए सामने, 1 मरीज की मौत

Nigeria: बेन्यू राज्य में कई समुदायों पर बंदूकधारियों के हमलों में 20 लोगों की मौत

अगला लेख