नोबेल पुरस्कार विजेता चार्ल्स टाउंस का निधन

Webdunia
गुरुवार, 29 जनवरी 2015 (12:51 IST)
बर्कले (अमेरिका)। लेजर के सह अन्वेषक और भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित चार्ल्स हार्ड टाउंस (99) का निधन हो गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले के अधिकारियों ने बताया कि मृत्यु से पहले टाउंस के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही थी। मंगलवार को ओकलैंड अस्पताल ले जाने के क्रम में उनका निधन हो गया। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में वे प्रोफेसर एमेरिटस थे।

टाउंस को 1964 में भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था। कोलंबिया यूनिवर्सिटी में संकाय सदस्य रहने के दौरान उन्होंने लेजर के निर्माण पर हो रहे शोध का नेतृत्व किया था।

स्पेक्ट्रोस्कोपी के अध्ययन पर आधारित शोध में उनका शोध युद्ध के समय प्रयुक्त होने वाले रडार में सूक्ष्म तरंग तकनीक पर आधारित था। स्पेक्ट्रोस्कोपी में किसी वस्तु के प्रकाश का विकीर्णन उसके घटक रंगों में होने का अध्ययन किया जाता है।

अपने करियर में बाद में टाउंस को काफी सराहना मिली और अक्सर अपने भाषणों में विज्ञान तथा धर्म के बीच की समानताओं पर अन्वेषण के लगातार जिक्र से वे हंसी के पात्र भी बन जाते। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi Speech : जकूजी, स्टाइलिश बाथरूम और शीशमहल, लोकसभा में 1 घंटे 36 मिनट का PM मोदी का भाषण, जानिए प्रमुख बिंदु

आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में BJP नेता की याचिका पर नोटिस जारी

हरियाणा के CM सैनी का दावा, अनिल विज मुझसे नाराज नहीं

दिल्ली चुनाव 2025: त्रिकोणीय मुकाबला या बहुमत का संकट? कौन बनेगा सत्ता का असली दावेदार?

इतना है भारतीय महिलाओं का गोल्ड पावर कि कई देशों का गोल्ड रिजर्व भी है इनसे पीछे, जानिए पूरी डीटेल

सभी देखें

नवीनतम

भारत: कंपनियों का मुनाफा बढ़ा लेकिन कर्मचारियों की कमाई नहीं

LIVE: राज्यसभा में गरजेंगे पीएम मोदी, लोकसभा में आ सकता है नया आयकर बिल

Delhi Election : पाकिस्तान के 186 हिंदू शरणार्थियों ने पहली बार किया मतदान

Rupee vs Dollar : डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे लुढ़का, 87.43 के नए निचले स्तर पर पहुंचा

चारधाम यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, इस बार ऑफलाइन भी कर सकेंगे पंजीकरण