Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को अर्थशास्त्र का Nobel Prize

Advertiesment
हमें फॉलो करें पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को अर्थशास्त्र का Nobel Prize
, सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (18:09 IST)
Photo source: The Royal Swedish Academy Of Sciences 
स्टॉकहोम। अमेरिका के अर्थशास्त्री पॉल आर मिलग्रोम (Paul R. Milgrom) और रॉबर्ट बी विल्सन (Robert B. Wilson) को संयुक्त रूप से वर्ष 2020 के अर्थशास्त्र (Economics) के नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) के लिए चुना गया है।
 
रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर इस पुरस्कार की घोषणा की। इस बार यह पुरस्कार नीलामी के सिद्धांत और नये नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों में सुधार के क्षेत्र में काम के लिए दिया गया है। अर्थशास्त्री पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन अमेरिका के प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।
 
अर्थशास्त्र के नोबेल को स्वीरिजेज रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल के तौर पर भी जाना जाता है। दोनों ही अर्थशास्त्रियों ने अध्ययन किया है कि नीलामी कैसे काम करती है। उन्होंने ऐसी वस्तुओं और सेवाओं के लिए नए नीलामी प्रारूपों को तैयार किया, जिन्हें पारंपरिक तरीके से बेचना मुश्किल है। उनकी खोजों से दुनियाभर के विक्रेता, खरीदार और करदाताओं को लाभ पहुंचा है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Fact Check: इस नवरात्र बेरोजगारों को घर बैठे कमाई करने का मौका दे रही है मोदी सरकार? जानिए सच...