उत्तर कोरिया के पास मिसाइल इंजन बनाने की क्षमता

Webdunia
बुधवार, 16 अगस्त 2017 (09:36 IST)
वाशिंगटन। उत्तर कोरिया के पास परमाणु मिसाइल का इंजन बनाने की क्षमता है और उसे इस मामले में किसी देश से तकनीक हासिल करने पर निर्भर नही रहना पड़ेगा। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
 
अमेरिकी अधिकारियों का यह आंकलन लंदन स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रेटेजिक स्टडीज के नतीजों 
के विपरीत है जिनमें कहा गया था कि उत्तर कोरिया की ओर से विकसित की जा रही परमाणु मिसाइल में इस्तेमाल किया जाने वाला इंजन यूक्रेन अथवा रूसी फैक्ट्रीज में बन रहा है। वह इसे गलत तरीके यानि काला बाजारी के जरिए हासिल कर सकता है। इस मिसाइल का इस्तेमाल अमेरिका के खिलाफ किया जा सकता है।
 
अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स ने खुफिया अधिकारियों के हवाले से बताया है कि उत्तर कोरिया को परमाणु मिसाइल में लगाए जाने वाले इंजन के लिए अब विदेशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और हमारा मानना है कि उनके पास ऐसा करने की क्षमता है।
 
समाचार पत्र ने यूक्रेन का हवाला देते हुए कहा है कि उसने कभी भी उत्तर कोरिया को रक्षा तकनीक साझा नहीं की है। यूक्रेन की सरकारी फैक्टरी युझमाश ने आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि जब से  उनका देश पूर्व सोवियत संघ से 1991 से अलग हुआ हैं तब से उन्होंने सेना के काम में आने वाली मिसाइलों को नहीं बनाया हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख