उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से जापान को खतरा

Webdunia
गुरुवार, 23 जून 2016 (09:36 IST)
सोल/ टोक्यो। उत्तर कोरिया ने बुधवार को काफी ऊंचाई तक जाने वाली मध्यम दूरी की मिसाइल का प्रक्षेपण जापान की दिशा में किया, जो 400 किलोमीटर दूर जाकर जापान के समुद्र में गिरी।
                
सैनिक अधिकारियों का कहना है कि कई प्रक्षेपणों की विफलता के बाद बुधवार के मिसाइल प्रक्षेपण से उत्तर कोरिया की विकसित मिसाइल टेक्नोलॉजी का संकेत मिलता है। उत्तर कोरिया ने अपनी इस मिसाइल का प्रक्षेपण कल ही किए गए पहले मिसाइल प्रक्षेपण की विफलता के दो घंटे बाद किया और उसकी दूसरी मिसाइल एक हजार किलोमीटर की ऊंचाई तक गई। 
         
जापान के रक्षा मंत्री जनरल नकातनी ने बताया कि उत्तर कोरिया की दूसरी मिसाइल के एक हजार किलोमीटर की ऊंचाई तक जाने से साफ है कि उसने इस मामले में प्रगति की है। इससे जापान तथा दक्षिण कोरिया के लिए खतरा बढ़ गया है। जापान के रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तर कोरिया ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल की क्षमता प्राप्त कर ली है। (वार्ता)
 

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

अगला लेख