Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किसने परमाणु हथियारों को कहा न्याय की तलवार...

हमें फॉलो करें किसने परमाणु हथियारों को कहा न्याय की तलवार...
मास्को , गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (09:40 IST)
मास्को। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने अपने देश के परमाणु हथियारों को ‘न्याय की तलवार’ करार दिया है।
 
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो को यह कहते हुए उद्धृत किया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सितंबर में संयुक्त राष्ट्र में दिया गया बयान युद्ध को उकसाने वाला था।
 
ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में अपने बयान में आगाह किया था कि अगर उनके देश और उसके सहयोगियों की रक्षा करने की आवश्यकता पड़ी तो अमेरिका उत्तर कोरिया को ‘पूरी तरह तबाह’ कर देगा।
 
री ने कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार प्रतिरोधक हैं जिससे उसकी अमेरिका से रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के सामरिक बलों के पास अटूट शक्ति है, जो आक्रामक अमेरिका को दंडित किए बिना नहीं छोड़ेंगे।
 
उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया की सेना और उसके लोग लगातार अमेरिकियों को सबक सिखाए जाने की मांग कर रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, अंतरिक्ष में पहले उड़ान भर चुके रॉकेट का पुन:प्रक्षेपण