भारत में नोटबंदी से नेपाल में लाखों डॉलर का नुकसान

Webdunia
मंगलवार, 18 जुलाई 2017 (23:57 IST)
काठमांडू। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में बड़े नोटों को अमान्य किए जाने के बाद नेपाल को लाखों डॉलर का नुकसान पहुंचा है और यहां के लोग अब तक ऐसे नोटों को बदल नहीं पाए हैं। केंद्रीय बैंक के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवम्बर 2016 में देश में काले धन के खिलाफ एक अभियान के तहत 500 और 1000 रुपए के नोटों को प्रचलन से बाहर कर दिया, जिसका असर इस हिमालयीन पड़ोसी देश पर भी पड़ा है। नेपाल में भारतीय मुद्रा का व्यापक तौर पर उपयोग किया जाता है।
 
एक केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) के डिप्टी गवर्नर चिंता मणि शिवाकोटि ने बताया कि गत मार्च में नेपाल के दौरे पर  आए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि यहां के प्रत्एक नागरिक को 4500 रुपए के पुराने नोटों  को नए नोटों में बदलने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मौखिक आश्वासन था और भारत की ओर से ऐसा कोई  निर्णय नहीं लिया गया।
 
शिवाकोटि ने कहा कि नेपाल बहुत कुछ भारत में काम कर रहे उन लोगों के फंड पर निर्भर है, जिन्होंने वर्ष 2016 में अपने घरों को लाखों डॉलर भेजा था, जो कि कुल घरेलू उत्पादन का करीब तीन प्रतिशत है। एक अन्य एनआरबी अधिकारी भीष्म राज धुंगाना ने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने में हो रहा विलंब चिंता का कारण बना है। आम नेपाली नागरिक इससे बुरी तरह प्रभावित है और भारत को जल्द ही नोटों को बदलने की अनुमति देनी चाहिए।
 
एक नेपाली महिला सैला ठाकुर ने कहा कि नई दिल्ली स्थित एक रेस्टोरेंट में काम कर रहे मेरे पुत्र ने पूर्व में आठ हजार रुपए  भेजे थे, जो पुराने नोटों में थे। ये रुपए मैंने जमाकर दिए थे, लेकिन अब ये रद्दी कागज से अधिक कुछ नहीं है। मैं इसके लिए कुछ  नहीं कर पा रही।
 
दूसरी तरफ आरबीआई ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। भारतीय वित्त मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने भी यह कहते  हुए प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इनकार किया कि यह केंद्रीय बैंक का मामला है। मंत्रालय का यह भी कहना है कि अगर नेपालियों की नोट बदलने की अनुमति देने की मांग पूरी करते हैं तो काफी संख्या में भारतीय नागरिक नेपाल के जरिए अपने कालेधन का समाशोधन कर  सकते हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

अगला लेख