ट्रंप से आगे ओबामा, अमेरिकियों ने सबसे ज्यादा सराहा

Webdunia
गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (10:01 IST)
वाशिंगटन। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अमेरिका में सबसे ज्यादा सराहे गए पुरुष हैं जबकि पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन देश की सबसे ज्यादा सराही गई महिला हैं। गैलप ने गुरुवार को प्रकाशित अपने नए सर्वेक्षण के आधार पर यह बात कही है।
 
गैलप के वार्षिक सर्वेक्षण में ओबामा लगातार 10वीं बार शीर्ष पर रहे हैं जबकि हिलेरी लगातार 16वें वर्ष सबसे ज्यादा सराही गई महिला चुनी गई हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष हुए राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी को डोनाल्ड ट्रंप के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
 
सर्वेक्षण में वोट देने वाले 17 प्रतिशत अमेरिकियों का मानना है कि वह ओबामा को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। पिछले वर्ष ओबामा को 22 प्रतिशत वोट मिले थे। ट्रंप 14 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे जबकि पोप फ्रांसिस को तीसरा स्थान मिला है।
 
वोट करने वालों में से नौ प्रतिशत लोगों का मानना है कि हिलेरी सबसे सराही गई महिला हैं, जबकि देश की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा सात प्रतिशत के साथ दूसरे और चार फीसदी वोटों के साथ ओपरा विन्फ्रे तीसरे स्थान पर हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत, 8 घंटे तक भीड़ में इंतजार करता रहा वफादार बेजुबान

अमीर बनने के लिए अरबपति वॉरेन बफेट ने बताए 5 गोल्डन रूल, कम समय में कदम चूमेगी सफलता

न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव को लेकर क्या बोले कानून मंत्री मेघवाल

असम के 5 जिलों में सूखे जैसी स्थिति, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने दिए उचित कदम उठाने के निर्देश

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

अगला लेख