फ्लिन को लेकर ओबामा ने ट्रंप को दी थी यह चेतावनी...

Webdunia
मंगलवार, 9 मई 2017 (08:27 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन के एक पूर्व अधिकारी ने कहा है कि गत वर्ष नवंबर में चुनाव जीतने के दो दिन बाद ही ओबामा ने पूर्व सेनाधिकारी माइकल फ्लिन को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी थी।    
        
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता शॉन स्पाइसर ने कहा है कि ओबामा प्रशासन के पूर्व अधिकारी ने बताया कि नवंबर में चुनाव के 48 घंटों के बाद ओवल ऑफिस में एक बातचीत के दौरान ओबामा ने फ्लिन को ट्रंप को चेतावनी दी थी।
 
रूसी अधिकारियों से संपर्क को लेकर जानकारी छुपाने की खबर सामने आने के बाद फ़्लिन को सेना अधिकारी के पद से हटा दिया गया था। पूर्व सेनाधिकारी फ्लिन पर आरोप है कि उन्होंने ट्रंप प्रशासन के कार्यभार संभालने से पहले रूस के खिलाफ लगे प्रतिबंधों पर अमेरिका में रूसी राजदूत सर्गेई किस्लयेक से चर्चा को लेकर भ्रामक जानकारी दी थी।
 
स्पाइसर ने कहा कि यह सच है कि पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने कहा था कि वह माइकल फ्लिन के प्रशंसक नहीं हैं। प्रशंसक ओबामा के लिए काम कर चुके हैं और आईएस तथा अमेरिका के लिए दूसरे खतरों से निपटने के ओबामा के तरीके की आलोचना भी करते रहे है। ओबामा प्रशासन ने फ्लिन को 2014 में कुप्रबंधन और मिजाज को लेकर डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के प्रमुख के पद से हटा दिया था।
 
इससे पहले पूर्व कार्यकारी अटॉर्नी जनरल सैली येट्स ने सीनेट के पैनल के सामने पेश होते हुए पहली बार प्रशंसक के किस्लयेक के साथ संपर्क की बात मानी थी। येट्स ने सीनेटरों को बताया कि उन्होंने व्हाइट हाउस के अधिकारी डॉन मैकगाह्न को 26 जनवरी को एक बैठक में फ्लिन के बारे में चेतावनी दी थी।
 
एफबीआई और हाउस ऑफ सीनेट इंटेलीजेंस की समिति फ़्लिन और रूसी अधिकारियों के संपर्क की जांच  कर रही है। अमेरिका में पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के रूस को फायदा पहुंचाने के प्रयास को लेकर भी जांच चल रही है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने फिलिपीन में पढ़ रहे अपने नागरिकों को दी सुरक्षा चेतावनी

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

अगला लेख