Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्वेज की खाड़ी में तेल निकालने वाला जहाज पलटा, चालक दल के 4 सदस्यों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Suez Canal

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

काहिरा (मिस्र) , बुधवार, 2 जुलाई 2025 (15:22 IST)
Ship capsized in the Gulf of Suez: स्वेज (Suez) की खाड़ी में तेल निकालने वाले एक जहाज के पलट जाने से चालक दल के कम से कम 4 सदस्यों की मौत हो गई और 4 अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पेट्रोलियम मंत्रालय (petroleum ministry) ने एक बयान में कहा कि तेल निकालने वाला जहाज मंगलवार शाम को लाल सागर (Red Sea) के उत्तर पश्चिमी भाग और एक अहम समुद्री मार्ग स्वेज की खाड़ी के अफ्रीकी हिस्से से सटे रास घरेब शहर के पास पलट गया।ALSO READ: पलाऊ के एक मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग, भारतीय नौसेना ने अपने पोत को भेजा मदद के लिए
 
जहाज पलटने के वक्त उसमें 30 कर्मचारी सवार थे : लाल सागर प्रांत के गवर्नर अमर हनाफी ने कहा कि जहाज पलटने के वक्त उसमें 30 कर्मचारी सवार थे। उन्होंने बताया कि बचाव दलों ने 4 शव बरामद किए और 22 अन्य को बचाया जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मिस्र की नौसेना के जहाज खोज और बचाव अभियान में शामिल हो गए हैं। चालक दल के लापता 4 सदस्यों की तलाश में रातभर तलाश अभियान चलाया गया।ALSO READ: आग से प्रभावित सिंगापुर के जहाज को समुद्र तट से दूर ले जाया गया
 
जहाज के पलटने के कारणों की जांच जारी : अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जहाज के पलटने का कारण क्या था और अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है। हालांकि स्थानीय मीडिया ने बताया कि जहाज जब पलटा, तब उसे दूसरे क्षेत्र में खुदाई के लिए ले जाया जा रहा था। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि घटना गैबेल एल-जीत नामक क्षेत्र में हुई, जो स्वेज नहर के दक्षिण में लगभग 300 किलोमीटर (186 मील) की दूरी पर स्थित मिस्र का एक प्रमुख तेल उत्पादन स्थल है।
 
नहर प्राधिकरण के प्रमुख एडमिरल ओसाम रबेई ने बताया कि जहाज पलटने से नहर से गुजरने वाले जहाजों पर कोई असर नहीं पड़ा। स्वेज नहर स्वेज की खाड़ी को भूमध्य सागर से जोड़ती है। रबेई ने एक बयान में कहा कि बुधवार को 33 जहाजों को वैश्विक जलमार्ग से गुजरना था।(भाषा)(प्रतीकात्मक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुनर्जन्म के संकेतों से कैसे होती है नए दलाई लामा की पहचान, जानिए कैसे चुना जाता है दलाई लामा का उत्तराधिकारी?