दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान की मौत

Webdunia
रविवार, 22 अप्रैल 2018 (10:29 IST)
टोकियो। दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान का दक्षिणी जापान में निधन हो गया। उनकी आयु 117 वर्ष थी। किकाई के एक अधिकारी ने बताया कि नबी ताजीमा का शनिवार रात करीब 8 बजे से पहले एक अस्पताल में निधन हो गया। वे जनवरी से वहां भर्ती थीं। 
 
नबी का जन्म 4 अगस्त 1900 में हुआ था। उनके कथित तौर पर (ग्रेट ग्रेट ग्रेट ग्रैंड  चिल्ड्रन सहित) 160 से अधिक वंशज थे। उनका शहर किकाई जापान के 4 मुख्य द्वीपों के दक्षिणी भाग क्यूशू पर कागोशिमा प्रांत में स्थित है। 
 
करीब 7 माह पहले वायलेट ब्राउन का जमैका में निधन होने बाद उन्हें दुनिया का सबसे बुजुर्ग इंसान होने का तमगा मिला था। वायलेट का निधन भी 117 वर्ष की आयु में ही हुआ था।
 
अमेरिका स्थित 'गेरोनोलॉजी रिसर्च ग्रुप' का कहना है कि अब जापान की ही एक अन्य महिला शियो योशिदा विश्व की सबसे बुजुर्ग इंसान हैं। उनकी उम्र 116 वर्ष है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

पोर्श दुर्घटना : कोर्ट ने खारिज की नाबालिग आरोपी के पिता की याचिका, पिता ने इस आधार पर मांगी थी जमानत

पृथ्वी का एमआरआई स्कैनर है NISAR, जानिए क्या उद्देश्य लेकर हुआ लॉन्च, भारत का कैसे होगा फायदा

अगला लेख