कोरोना संकट के बीच पृथ्‍वी के करीब से गुजरेगा उल्कापिंड, 19000 किलोमीटर प्रति घंटे होगी रफ्तार

Webdunia
रविवार, 26 अप्रैल 2020 (10:44 IST)
वाशिंगटन। दुनियाभर में छाए कोरोना वायरस संकट के बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा से एक बड़ी खबर आ रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार, 29 अप्रैल को एक उल्कापिंड पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। इसकी रफ्तार 19000 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

नासा के अनुसार यह पृथ्वी पर वैश्विक प्रभाव पैदा करने के लिए पर्याप्त बड़ा है। वैज्ञानिकों के अनुसार इसके एक छोर पर पहाड़ियों और लकीरें जैसे विशेषताएं दिखती हैं, इसलिए यह ऐसा नजर आता है, जैसे इसे मास्क लगा हो।
नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ स्टडीज के अनुसार, बुधवार 29 अप्रैल को सुबह 5:56 बजे ईस्टर्न टाइम में उल्कापिंड के पृथ्वी के पास से होकर गुजरेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार इसके धरती से टकराने की संभावना कम ही है। 
वैज्ञानिकों के अनुसार इस उल्कापिंड को संभावित खतरनाक वस्तु के रूप में वर्गीकृत किया गया है। यह 500 फीट से भी बड़ा है और पृथ्वी की कक्षा के 75 लाख किलोमीटर के भीतर आता है। इसलिए यह भविष्य में पृथ्वी के लिए खतरा बन सकता है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस दुनियाभर में अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। 193 देशों में कोविड-19 के 2,864,070 से अधिक मामले सामने आए। इनमें से अब तक कम से कम 7,72,900 मरीज ठीक हो चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति लड्डू विवाद : प्रसाद के लड्‍डुओं में जानवरों की चर्बी, SIT करेगी जांच, 4 घंटे की शुद्धिकरण पूजा

बेंगलुरू में श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड, 29 साल की महिला के 50 टुकड़े, बंगाल से कैसे जुड़े हैं तार

बदलापुर रेप के आरोपी अक्षय शिंदे की मौत, क्राइम ब्रांच ने की मौत की पुष्टि

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के नक्सल पीड़ितों ने रखी अपनी पीड़ा, साय की संवेदनशील पहल का हुआ उल्लेख

चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना अपराध, SC का फैसला, पोर्न एडिक्शन से मासूमों के यौन उत्पीड़न में इजाफा

सभी देखें

नवीनतम

प्रसाद में चूहे के बच्चे, सिद्धि विनायक मंदिर में लड्‍डू की शुद्धता पर सवाल

हरियाणा में बेरोजगारी पर राहुल गांधी बोले, भाजपा ने फैलाई बीमारी

बदलापुर के बाद गाजीपुर में एनकाउंटर, 2 RPF जवानों की हत्या का आरोपी ढेर

पीएम मोदी अमेरिका की सफल यात्रा के बाद भारत रवाना

Tirupati laddu controversy : FSSAI का घी सप्लायर को नोटिस

अगला लेख