Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फ्रांस की हर 8वीं महिला हुई रेप की शिकार

हमें फॉलो करें फ्रांस की हर 8वीं महिला हुई रेप की शिकार
, शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (18:07 IST)
पैरिस। अपनी आधुनिक जिंदगी के लिए मशहूर फ्रांस के बारे में यह रिपोर्ट चौंकाने वाली है। यहां स्थित एक थिंक टैंक फाउंडेशन जीन जॉरेस के मुताबिक देश की करीब 40 लाख महिलाओं को यौन हिंसा का शिकार होना पड़ा है। यह आंकड़ा फ्रांस की महिला आबादी का 12 फीसदी है और कहा जा सकता है कि देश की हर 8वीं महिला अपनी जिंदगी में रेप का शिकार हुई है।
 
ब्रिटिश अखबार 'द इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के मुताबिक 58 फीसदी महिलाओं ने माना कि वे गलत व्यवहार की शिकार हुई हैं। 43 फीसदी महिलाओं ने कहा कि उन्हें उनकी अनुमति के बगैर छुआ गया है। तकरीबन आधी महिलाओं का कहना था कि उन्हें मौखिक रूप से अपशब्द कह गए और लिंगभेदी टिप्पणियां की गईं। यही नहीं, हर 5वीं महिला ने माना कि उन्हें पॉर्न सामग्री से युक्त ईमेल और टेक्स्ट मेसेज मिले हैं। 
 
स्टडी के मुताबिक बहुत सी महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें अपनी जिंदगी में कई बार उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। महिलाओं और युवतियों के उत्पीड़न के खिलाफ पूरी दुनिया में आवाजें उठने के दौर में फ्रांस के ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं और आधुनिक जीवन के खोखलेपन को उजागर करते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गड़बड़ी के चलते विमान लेह हवाई अड्‍डे पर उतरा