Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस्लामी विद्वान तारीक रमजान पर बलात्कार का मामला

हमें फॉलो करें इस्लामी विद्वान तारीक रमजान पर बलात्कार का मामला
पेरिस , शनिवार, 3 फ़रवरी 2018 (10:12 IST)
पेरिस। इस्लामी विद्वान तारीक रमजान के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। दो महिलाओं ने आरोप लगाए थे कि उसने एक होटल में 2009 और 2012 में उनके साथ दुष्कर्म किया था। 
 
न्यायिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार को रमजान को गिरफ्तार कर लिया गया था। उस पर अब बलात्कार और इससे संबंधित आरोप में मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी स्विट्जरलैंड का नागरिक है जिसके दादा ने मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड की स्थापना की थी।
 
न्यायिक सूत्रों ने बताया कि 55 वर्षीय ऑक्सफोर्ड के प्रोफेसर से जांचकर्ताओं ने तीन दिन तक पूछताछ की। इसके बाद उसे तीन मजिस्ट्रेटों के सामने पेश किया गया। चार बच्चों के पिता रमजान ने इन आरोपों को खारिज किया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवराज ने किया मंत्रिमंडल विस्तार, तीन नए मंत्री शामिल