Hanuman Chalisa

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार दीपावली पर ओपेरा हाउस जगमगाएगा

Webdunia
मंगलवार, 21 अक्टूबर 2014 (20:23 IST)
-सिडनी से रेखा राजवंशी
 
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण तब आया जब न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर माइक बियर्ड ने घोषणा की कि इस साल दीपावली पर ओपेरा हाउस को प्रकाशित किया जाएगा।
21 अक्टूबर की शाम आठ बजे भारतीय समुदाय और सरकार के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साउथ ईस्ट एशियन समुदाय के लिए गर्व का अवसर तब आया जब नागरिकता और सामुदायिक मंत्री विक्टर डोमिनेलो और न्यू साउथ वेल्स मल्टीकल्चरल के अध्यक्ष और भारतीय समुदाय के मुख्य सदस्य हैरी हरिनाथ ने रिमोट के बटन में एक कोड दबाया और साथ ही ओपेरा हाउस प्रकाशमान हो गया।
 
मंत्री विक्टर डोमिनेलो ने कहा कि राज्य  में साउथ एशियन समुदाय की संख्या 200,000 है और अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने वाले त्योहार का हम स्वागत करते हैं। इस अवसर पर कम्युनिटी रिलेशंस के अध्यक्ष हाकन हरमन भी उपस्थित थे। ताली बजकर उपस्थित लोगों ने इसका स्वागत किया। ऑस्ट्रेलियन सरकार ने इस मौके पर सबका मुंह मीठा कराया। ये भी घोषणा की गई कि न्यू साउथ वेल्स की संसद भी पांच नवम्बर तक बिजली के बल्बों से प्रकाशित रहेगी।
 
इसके अतिरिक्त दिवाली ऑस्ट्रेलिया, कैनबेरा की संसद में भी मनाई जाएगी। इससे पहले सिडनी में तीन संस्थाओं ने दीवाली मेलों आयोजन किया, बैंकों ने भी भारतीय समुदाय को प्रसन्न करने के लिए रात्रिभोज आयोजित किए। प्रधानमंत्री के आने की तैयारी तो चल ही रही है, तो ज़ाहिर है आजकल भारतीय समुदाय ने ऑस्ट्रेलिया के पन्नों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। 

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी