बड़ा संस्कारी है यह हाथी...

Webdunia
सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (16:48 IST)
न्यू यॉर्क। काली त्वचा के कारण बहुत अधिक गर्मी से प्रभावित रहने और मौका पड़ते ही पानी में घंटों तक नहाने के लिए प्रसिद्ध पशु हाथी बहुत समझदार प्राणी भी माना जाता है। कभी कभी तो यह अपनी बुद्धि और चतुराई से लोगों को भी आश्चचकित कर देता है। पर हम जिस हाथी का जिक्र कर रहे हैं, उससे खास बात यह भी जुड़ी है कि यह स्नान करने के बाद भी अपना भोजन लेता है।   
z
 
आप को इस हाथी के बारे में जानकर सुखद आश्चर्य होता है कि अपने नियम का पूरी तरह से पालन करता है। इस हाथी का नाम समुद्र है और यह 9 वर्ष का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसका जन्म वर्ष 2008 में अमेरिका के अोरेगॉन चिडि़याघर में हुआ था।  
 
नन्हा समुद्र बिलकुल अपने नाम की तरह ही चंचल और पानी में खेलने का बेहद शौकीन है। ‍चिड़‍ियाघर के अधिकृत सोशल मीडिया एकाउंट ने अभी समुद्र का एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें वह पानी में अठखेलियां करता हुआ नजर आ रहा है। 
 
समु्द्र की सबसे खास बात यह भी है कि वह सिर्फ नहाने का ही शौकीन नहीं है। वरन समुद्र बिना नहाए खाना नहीं खाता है। कुछ मिनट के इस वीडियो को अभी तक कई लाख लोग देख चुके हैं। हजारों बार इस वीडियो को शेयर किया जा चुका है। जू में समुद्र को सभी पसंद करते हैं और वह भी  सभी का प्यारा है। समुद्र को जब भी मौका मिलता है वह पानी में खेलने के लिए पहुंच जाता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

बिहार में नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 125 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, जानें कब से लागू होगी स्कीम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

अगला लेख