Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यह शुतुरमुर्ग रेत में मुंह नहीं छिपाता, सड़क पर दौड़ लगाता है...

शुतुरमुर्ग के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह सुरक्षा के लिए अपनी 2 लंबी और शक्तिशाली टांगों का इस्तेमाल कर सकता है।

Advertiesment
हमें फॉलो करें यह शुतुरमुर्ग रेत में मुंह नहीं छिपाता, सड़क पर दौड़ लगाता है...
, बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (16:52 IST)
लाहौर। शुतुरमुर्ग के बारे में कहा जाता है कि खतरे के समय वह रेत में मुंह छिपा लेता है। दरअसल, यह कहावत मूर्ख और डरपोक लोगों के लिए प्रयोग में लाई जाती है। 
 
हालांकि शुतुरमुर्ग के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह सुरक्षा के लिए अपनी 2 लंबी और शक्तिशाली टांगों का इस्तेमाल कर सकता है। वह खतरे के समय अपने दुश्मनों को ऐसी दुलत्ती मारता है कि वह चारों खाने चित्त हो जाए।
 
लेकिन, यहां हम शुतुरमुर्ग की अलग ही विशेषता की चर्चा कर रहे हैं। दरअसल, लाहौर की एक सड़क पर लोग अचानक उस समय चौंक गए, जब‍ उन्होंने शुतुरमुर्ग को दौड़ लगाते हुए देखा। कई लोग तो इनमें से ऐसे भी थे जो पास से निकलते हुए शुतुरमुर्ग को हाथ हिलाते हुए जा रहे थे।
 
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। जिस किसी ने भी इस वीडियो को देखा वह हंसे बिना नहीं रहा। क्योंकि रेत में मुंह छिपाने वाला शुतुरमुर्ग सड़क पर सरपट दौड़े जा रहा था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली सरकार की नि:शुल्क तीर्थयात्रा योजना में अयोध्या भी शामिल, 1 महीने में शुरू होगी ट्रेन