यहां महिलाओं के गुलाम होते हैं पुरुष...

Webdunia
गुरुवार, 27 नवंबर 2014 (12:19 IST)
'जोरू का गुलाम' जैसी कहावत तो भारत में आम है, एक देश ऐसा भी है जहां हकीकत में पुरुष महिलाओं के गुलाम होते। वहां पुरुषों के साथ बहुत ही दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता है। यहां पुरुष अक्षरश: गुलाम होते हैं और उन्हें वह सभी कुछ करना होता है जो कि एक गुलाम करता है। इस देश में भी पुरुषों को जानवरों से भी बदतर समझा जाता है।   
 
इस दुनिया में ऐसा अनोखा देश है जहां सिर्फ महिलाओं का ही राज चलता है। 'वीमन ओवर मेन' मोटो वाले इस देश में इस देश में पुरुष तो सिर्फ गुलामी करने के लिए ही रखे जाते है। इतना ही नहीं बल्कि इस देश का शासन भी महिला के हाथ में ही है और यहां की हर महिला अपने साथ पुरुष गुलाम रखती है, जिसके साथ वो जैसा चाहे वैसा बर्ताव कर सकती है।
 
महिलाओं द्वारा पुरुषों को गुलाम बनाकर रखा जाने वाला यह देश 'अदर वर्ल्ड किंगडम' है जो 1996 में यूरोपीय देश चेक रिपब्लिक से बना था। इस देश की रानी पैट्रिसिया-1 है, जिसका यहां एकतरफा राज चलता है। हालांकि अदर वर्ल्ड किंगडम को अन्य राष्ट्रों ने देश का दर्जा नहीं दिया है, लेकिन इस देश की अपनी मुद्रा, पासपोर्ट और झंडे के साथ-साथ पुलिस दल भी है।
 
अगले पेज पर पढ़ें पुरुषों से अत्याचार से कहानी... 
 
 

पुरुषों को गुलाम बनाकर रखे जाने वाले इस अनोखे देश की एक ओर आश्चर्यजनक बात यह है कि दूसरे देश से यहां आने वाले पुरुषों को रानी के लिए सोफा या कुर्सी बनानी पड़ती है, जिस पर वह बैठती हैं। पुरुषों से अपना वर्चस्व ऊंचा रखने और रानी के अधिकार में ज्यादा से ज्यादा पुरुषों को गुलाम बनाने वाली भावना वाले इस देश में पुरुषों पर किए जाने वाले अत्याचार की कहानी यहीं पूरी नहीं होती बल्कि काफी लम्बी है। 
 
यहां के कानून के मुताबिक यदि कोई महिला यहां की नागरिकता प्राप्त करना चाहती है तो उसके पास एक पुरुष गुलाम होना जरूरी है, जिसे कम से चार दिन रानी के महल में चाकरी करते हुए गुजारना पड़ता है। यहां गुलाम को अगर शराब पीने को मिलती है तो वह मा‍लकिन के पैरों पर डाली जाती है और इसके बाद ही गुलाम इसे पी पाता है।  
Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

अयोग्य हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दीपांकर भट्टाचार्य ने किया यह दावा

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल