युद्ध से घबराया पाक बोला, हम हमेशा दुश्मन नहीं रह सकते

Webdunia
रविवार, 9 अक्टूबर 2016 (11:42 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल (सेवानिवृत्त) नसीर खान जंजुआ ने भारत के साथ मतभेदों को दूर करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को चेताया है कि दोनों परमाणु संपन्न देश हैं और दोनों के बीच हमेशा शत्रुता नहीं रह सकती। इस बीच अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत जलील अब्बास जिलानी ने कहा कि युद्ध भारत और पाकिस्तान के लिए विकल्प नहीं है।
 
जनरल जंजुआ ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि दोनों देशों के बीच के मतभेद दूर होने चाहिए तथा हमें बातचीत करके समस्याओं को दूर करना चाहिए। अच्छा होगा कि यह काम हम अपने आने वाली पीढ़ियों पर छोड़ने की बजाय खुद ही करें। अपने मतभेदों को दूर करके हमें आगे बढ़ना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि मतभेदों को दूर करने के निश्चय के बारे में भारत को बेहद स्पष्ट तौर पर बता दिया गया है, साथ ही हमारा यह संदेश किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार होने का भी संकेत देता है।
 
इस बीच अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत जलील अब्बास जिलानी ने कहा कि युद्ध भारत और पाकिस्तान के लिए विकल्प नहीं है और उनका देश मानता है कि कश्मीर मुद्दे सहित सभी द्विपक्षीय विवादों को बातचीत के जरिये हल करने की जरूरत है।
 
जिलानी ने कहा कि युद्ध कोई विकल्प नहीं है। कारण यह है कि दोनों ही देशों को आर्थिक विकास की जरूरत है और उन्हें लोगों के कल्याण के लिए काम करना है। (एजेंसियां) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

IIT खड़गपुर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिसर में इस तरह का चौथा मामला

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

मिदनापुर जिले में एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से 3 हाथियों की मौत

अगला लेख