Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 7 March 2025
webdunia

पाक सेना का दावा, पाकिस्तान में गिरी भारतीय मिसाइल

Advertiesment
हमें फॉलो करें पाक सेना का दावा, पाकिस्तान में गिरी भारतीय मिसाइल
, शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (14:47 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी थल सेना ने दावा किया कि उसने भारत से उसके हवाई क्षेत्र में आ रही एक मिसाइल का पता लगाया है, जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिर गया। भारत की ओर से इसे लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है।
 
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने मीडिया से कहा कि 9 मार्च को शाम छह बजकर 43 मिनट पर एक तेज गति से उड़ने वाली वस्तु ने भारतीय क्षेत्र से उड़ान भरी और वह अपना मार्ग भटक कर पाकिस्तान के क्षेत्र में प्रवेश कर गई तथा गिर गई। उसके गिरने से असैन्य इलाकों को कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन इसमें किसी की जान नहीं गई।
 
मेजर जनरल इफ्तिखार ने कहा कि अज्ञात वस्तु(मिसाइल) बुधवार रात पंजाब के खानेवाल जिले के मियां चन्नू इलाके में गिर गयी। इसे सतह से लॉन्च किया गया था। इसका पता चलने पर पाकिस्तान वायु सेना ने अपना तरकीबी अभियान शुरू किया।
 
उन्होंने कहा कि मिसाइल की उड़ान ने पाकिस्तान और भारत दोनों ही देशों में नागरिकों को खतरे में डाल दिया। भारत को यह बताना चाहिए कि इसका क्या कारण है। यह एक बड़ी विमानन आपदा हो सकती थी।
 
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इसे मार गिराया नहीं गया बल्कि यह खुद ही गिर गया। यह 40,000 फुट की ऊंचाई से गुजर रहा था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार क्या राहुल और प्रियंका की राजनीति का अंत?