पाकिस्तान में फाइव स्टार होटल में आतंकी हमला, एक की मौत

Webdunia
शनिवार, 11 मई 2019 (21:22 IST)
कराची। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बंदरगाह शहर ग्वादर स्थित एक पांच सितारा होटल पर कम से कम 3 सशस्त्र आतंकवादियों ने शनिवार को हमला कर दिया। इस दौरान आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी हुई।
 
डान न्यूज ने ग्वादर थाने के प्रभारी असलम बांगुलजई के हवाले से बताया कि पर्ल रिपीट पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल में स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, आतंकवाद निरोधक बल और सेना मौजूद है।
 
सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि 3 आतंकवादियों ने होटल में जबर्दस्ती प्रवेश का प्रयास किया। प्रवेशद्वार पर एक सुरक्षा गार्ड ने उन्हें चुनौती दी जिसके बाद आतंकवादियों ने गोली चलाकर उसे मार डाला। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों और नौसेना, सैन्यकर्मियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
 
होटल में आमतौर पर व्यापार और अवकाश पर आए यात्री रुकते हैं। यह होटल ग्वादर में वेस्ट बे से दक्षिण में फिश हार्बर रोड पर कोह ए बातिल में स्थित है। फ्रंटियर कोर कर्मियों ने होटल की घेराबंदी कर दी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बलूचिस्तान के सूचना मंत्री जहूर बुलेदी के हवाले से कहा कि होटल में रुके सभी विदेशी एवं स्थानीय मेहमानों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। चीन सीपेक के तहत बलूचिस्तान में भारी निवेश कर रहा है।
 
एसएचओ बांगुलजई ने कहा कि शाम 4 बजकर 50 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर हमें सूचना मिली कि पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल में 3 से 4 सशस्त्र व्यक्ति हैं। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
 
पुलिस महानिरीक्षक मोहसिन हसन बट ने कहा कि 2 से 3 बंदूकधारियों ने पहले गोली चलाई और उसके बाद वे होटल में घुसे। उन्होंने कहा कि 95 प्रतिशत होटल को खाली करा लिया गया है। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि अभियान जारी है। प्रांतीय पुलिस प्रमुख ने कहा कि हो सकता है कि हमलावर हमला करने के लिए नौका में आए हों।
 
डान न्यूज ने बताया कि बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान एलानी ने पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल पर आतंकवादी हमले की निंदा की और प्राधिकारियों को होटल के भीतर सभी व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ योजनाबद्ध एवं कड़ी कार्रवाई का आह्वान किया।
 
उन्होंने कहा कि स्थिति के संबंध में वे पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के साथ संपर्क में हैं। अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से सटा बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे गरीब प्रांत है। 18 अप्रैल को अर्द्धसैनिक बलों की वर्दी पहने अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तानी नौसेना कर्मियों सहित कम से कम 14 यात्रियों को बलूचिस्तान में एक राजमार्ग पर बसों से बाहर निकालकर मार डाला था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

उम्मीद है श्रीलंका तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : नरेंद्र मोदी

अगला लेख