बाढ़ से पाकिस्तान बेहाल, भारत से क्यों खरीदना चाहता है 71 लाख मच्छरदानियां?

Webdunia
शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (08:13 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कई हिस्सों में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब तक 1,500 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसके चलते विभिन्न प्रकार के जल जनित और मच्छर जनित रोगों में वृद्धि हुई है। पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बाढ़ के कारण मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के मद्देनज़र भारत से लगभग 71 लाख मच्छरदानी खरीदने के लिए सरकार से अनुमति मांगी है।
 
26 जिलों में 71 लाख मच्छरदानियां : देश के 26 जिलों में दूषित पानी से पैदा होने वाले मच्छरों की वजह से मलेरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 71 लाख लोगों के पास मच्छरों से अपना बचाव करने के लिए मच्छरदानी तक नहीं है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पिछले 2 महीनों में 2 लाख लोग मलेरिया से संक्रमित हो चुके हैं।
 
'द न्यूज इंटरनेशनल' की खबर के मुताबिक, देश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिदिन मलेरिया की 'प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम' प्रजाति के सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं। मलेरिया के कुल मामलों में से 22 फीसदी मामले प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम टाइप के हैं। 
 
मच्छरदानियों के लिए कहां से आया धन : एनएचएस, आरएंडसी के एक अधिकारी ने रिपोर्ट में कहा, 'राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस), विनियम और समन्वय (आर एंड सी) ने वाणिज्य मंत्रालय से भारत से लगभग 71 लाख मच्छरदानी खरीदने की अनुमति मांगी है।'

रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के लिए प्रमुख दाता ग्लोबल फंड ने भारत से मच्छरदानी की खरीद के लिए पाकिस्तान को तत्काल आधार पर धन उपलब्ध कराने की पेशकश की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बैकों के सर्वर डाउन होने से UPI Payment में देरी से ग्राहक परेशान, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार

पुराने भोपाल से हिंदुओं के पलायन का RSS का दावा सियासत या फिर मजबूरी?

ATM, UPI, GST से लेकर बैंक जमा तक 1 अप्रैल से होंगे 10 बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

RAW पर प्रतिबंध की मांग, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, अमेरिकी संस्थान ने उगला जहर तो भारत ने लगाई लताड़

सभी देखें

नवीनतम

क्या ब्रह्मपुत्र पर बांध बना रहा है चीन, क्या है भारत सरकार का रुख?

मेरठ में सड़क पर नमाज पढ़ी तो खैर नहीं, ये दस्‍तावेज होंगे जब्‍त, दिल्‍ली में भी बीजेपी विधायक ने उठाई मांग

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

1 अप्रैल से 4 रुपए महंगा होगा दूध, जानिए कहां होगी बढ़ोतरी...

CM पुष्कर सिंह धामी ने 1232 नर्सिंग अधिकारियों को दिए नियुक्ति-पत्र

अगला लेख