पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट पर भारत का राष्ट्रगान!

Webdunia
गुरुवार, 3 अगस्त 2017 (20:25 IST)
इस्लामाबाद/नई दिल्ली। पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट आज अज्ञात हैकरों द्वारा थोड़ी देर के लिए हैक करने र उसके वेब पेज पर राष्ट्रगान तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं पोस्ट करने की खबर है।
 
पाकिस्तान डॉट जीओवी डॉट पीके वेबसाइट पर भारतीय समयानुसार अपराह्न करीब तीन बजे ‘‘हैक्ड बाय एनईओ-एच4सीके3आर’’ संदेश दिखाई दे रहा था। हैकरों ने तीन रंगों में अशोक चक्र के साथ भारत के स्वतंत्रता दिवस का संदेश पोस्ट किया था।
 
संदेश में लिखा हुआ था, ‘15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’ इसके बाद पोस्ट किए गए संदेश में लिखा हुआ था, ‘मन में आजादी, शब्दों में भरोसा...हमारी आत्माओं में गर्व...चलो उन महान लोगों को नमन करें जिन्होंने इसे संभव बनाया।’ इस संदेश में भारत का राष्ट्रगान ‘‘जन मन गण...’ भी लिखा हुआ है।
 
इस्लामाबाद में विदेश कार्यालय और नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Indore में हेलमेट पर cctv कैमरा लगाकर घूम रहा राजू, चौंका देगी पूरी कहानी

भारतीय कर रहे ज्‍यादा नमक का सेवन, इन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा, ICMR रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Bihar polls: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के 'सूत्र' को बताया 'मूत्र', बयान पर मचा बवाल

Imran Khan : क्‍या जेल से रिहा होंगे इमरान खान, PTI पार्टी ने शुरू किया आंदोलन

Uttarakhand में क्यों पड़ी ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की जरूरत? अब CM पुष्कर सिंह धामी ने खुद दिया जवाब

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड में किसानों को मिल रहा सीपियों को सोने में बदलने का प्रशिक्षण

निमिषा प्रिया की भारत सरकार से भी उम्मीदें खत्म, मौत की घड़ियां और करीब

राधिका का आईफोन खोलेगा हत्‍या का राज, दोस्‍तों के बयान से बदल रहा एंगल

दुबई में CM डॉ. मोहन यादव और JITO के बीच अहम बैठक, जानें मीटिंग के उद्देश्य, क्या करता है ये संगठन?

सीएम योगी आदित्यनाथ का कावड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश

अगला लेख