Pakistan : साहब के VIP कुत्ते को ढूंढने में जुटा पूरा प्रशासन! लाउड स्पीकर से हो रहा है ऐलान

Webdunia
बुधवार, 28 जुलाई 2021 (19:02 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान से अजीबोगरीब घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। पाकिस्तान के गुजरांवाला में एक कुत्ते को ढूंढने में सरकारी तंत्र लगा गया है। आखिर यह कोई आम कुत्ता नहीं है बल्कि कमिश्नर कमिश्नर जुल्फिकार अहमद गुमान का पालतू कुत्ता है। अपने प्यारे कुत्ते के गुम हो जाने के बाद कमिश्नर साहब ने सरकारी अमले को ही उसकी खोज में लगा दिया है। शहर का चप्पा-चप्पा छाना जा रहा है। लाउडस्पीकर से लापता कुत्ते को लेकर घोषणाएं हो रही हैं।
 
पाकिस्तान के 'दुनिया न्यूज' की खबर के मुताबिक जुल्फिकार अहमद गुमान का पालतू श्वान मंगलवार को लापता हुआ था। इसके बाद उन्होंने पूरे प्रशासन को उसे खोजने में लगा दिया। कमिशनर ने शहर के हर संभावित इलाके में लाउडस्पीकर के जरिए लापता कुत्ते की खोज के लिए घोषणाएं करवाईं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने कर्मचारियों यह आदेश दिया है कि किसी भी कीमत पर कुत्ते को खोज निकालें।
 
स्थानीय पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी करने की बजाय कुत्ते को ढूंढने के लिए कहा गया है। लापता हुए कुत्ते की कीमत करीब 4 लाख पाकिस्तानी रुपए है। कमिशनर साहब खुद भी यह जांचने में जुटे हुए हैं कि आखिर उनका पालतू कुत्ता उनके सरकारी आवास से बाहर गया कैसे। बताया जा रहा है कि जब से कुत्ता गायब हुआ है, स्टाफ सकते में है। स्टाफ को कमिश्नर साहब के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।
 
खबरों के अनुसार स्थानीय नगर निगम अधिकारी भी कुत्ते को खोजने में जुट गए हैं। लोगों से कुत्ते के बारे में जानकारी देने की अपील के साथ साथ ही चेतावनी भी दी जा रही है ‍कि यदि कमिशनर का पालतू कुत्ता किसी के घर पाया गया तो सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। नगर निगमकर्मी घर-घर जाकर भी कुत्ते को ढूंढ रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

असम के 5 जिलों में सूखे जैसी स्थिति, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने दिए उचित कदम उठाने के निर्देश

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

छांगुर की लाल डायरी से उजागर होंगे कई रहस्‍य, नसरीन के कमरे से होंगे खुलासे, यूपी में आएगा नेताओं के नाम का सैलाब

स्पेन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने विदेश मंत्री गुइलोट से की अहम बैठक, जानें किन बातों पर हुई चर्चा, एमपी को क्या होगा लाभ?

निमिषा प्रिया मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या बोली सरकार?

अगला लेख