पाक सेना का घिनौना चेहरा, लड़कियों को अगवा कर बनाया सेक्स स्लैव

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2017 (16:42 IST)
आए दिन पाकिस्तान सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों पर जुल्मों की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा ही पाक सेना का घिनौना चेहरा दुनिया के सामने आया है। पाकिस्तानी सेना पर पश्तूनी लड़कियों का अपहरण कर सेक्स स्लैव बनाने के आरोप लगे हैं। 
पश्तून मानवाधिकार कार्यकर्ता उमर दाऊद खटक ने बड़ा आरोप लगाया है कि पाकिस्तान सेना पश्तून महिलाओं को सेक्स स्लेव के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। अफगानिस्तान में रहने वाले मानवाधिकार कार्यकर्ता उमर ने दावा किया है कि सेना पश्तून लड़कियों को स्वात और वजीरिस्तान से अपहरण करती है। 
 
हमारे घरों को तबाह कर देती है। घरों और दुकानों को लूटा जाता है और हमारी महिलाओं से बलात्कार किया जाता है। अगवा की गई पश्तून लड़कियों को लाहौर में सेक्स स्लेव की तरह इस्तेमाल करने ले गए हैं। दाऊद खटक ने बताया कि यूएनएचसीआर के अनुसार पाकिस्तानी सेना के आतंक के कारण 5 लाख लोग अफगानिस्तान छोड़कर जा चुके हैं। पाकिस्तान ने पख्तूनों को काफी भ्रमित कर लिया है, लेकिन अब हमें बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। पाकिस्तान ने इस इलाके को आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप के रूप में इस्तेमाल किया है।
 
विश्व समुदाय से मांगा समर्थन : उमर ने कहा कि हम एक पख्तूनिस्तान लिबरेशन आर्मी का गठन कर रहे हैं। यह पाकिस्तान के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष की शुरुआत करेगा। हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। विश्व समुदाय से हमारी यह गुजारिश है कि वे हमारा समर्थन करें।
 
उमर ने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो पश्चिमी साम्राज्यवादियों के लिए एक परियोजना है, जो अपने ही लोगों को नष्ट करने में जुटी है। उमर ने कहा कि पाकिस्तान हमारे खिलाफ परमाणु बम का भी इस्तेमाल कर सकता है। पाकिस्तान में परमाणु हथियार तक यहां की ब्लैक मार्किट में मिलते हैं। (एजेंसियां)

पूरे देश में आक्रोश, आतंक के आकाओं का हो खात्मा, पहलगाम के बदले के लिए भारतीय सेना को मिली छूट

पाकिस्तान से क्यों अलग होना चाहते हैं बलूचिस्तान, पख्तून, पीओके, सिंध और वजीरिस्तान?

क्‍या है भोपाल में हुए लव जिहाद का इंदौर कनेक्‍शन, SIT खोलेगी पूरे कांड की परतें?

पहलगाम को दहलाने वाले आतंकी हाशिम मूसा का पाकिस्तानी सेना से कनेक्शन

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, आतंकवादियों के खिलाफ स्पाइवेयर के इस्तेमाल में गलत क्या है?

मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने 11वीं मजिल से कूदकर दी जान

भोपाल Love Jihad कांड में राष्‍ट्रीय महिला आयोग की एंट्री, जांच को मिलेगा नया एंगल, क्‍या है दुष्‍कर्म और ब्‍लैकमेल का खेल?

LIVE: मेघालय से असम के बीच मेगा हाईवे, मोदी सरकार ने किसानों को भी दी राहत

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, रॉ के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी अध्यक्ष

अफरीदी ने चाय के लिए शिखर को किया आमंत्रित, धवन ने की बोलती बंद, दिलाई कारगिल युद्ध की याद

अगला लेख