UN में राजा ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, कहा- हमारी हालत जानवरों से बदतर

Webdunia
शनिवार, 26 सितम्बर 2020 (16:43 IST)
वॉशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र महासभा (General Assembly) में गुरुवार को पाकिस्तान (Pkistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने कश्मीर का राग अलापा, वहीं मानवाधिकार के मुद्दे पर हुई चर्चा में सामाजिक कार्यकर्ता ने ही पाकिस्तान की सचाई सबके सामने रखी। सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि किस तरह लोकतंत्र की आड़ में सेना जनता पर जुल्म करती है।
 
पाक अधिकृत कश्मीर (POK) की रिहाई की मांग करते हुए मोहम्मद सज्जाद राजा (Muhammad Sajjad Raja) ने कहा कि वहां सेना का अत्याचार इतना अधिक बढ़ गया है कि वहां को लोगों को देशद्रोही माना जाता है।
 
उन्होंने कहा कि हम पर जानवरों की तरह जुल्म किया जा रहा है। उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर को तत्काल आजाद कराने की मांग की, साथ ही उन्होंने अपने भाषण में भारत की भी कई बार तारीफ की है।
राजा ने पाकिस्तान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान द्वारा आजाद कश्मीर चुनाव अधिनियम 2020 लागू किए जाने के बाद उनके राजनीतिक और नागरिक अधिकारों को भी उनसे छीन लिया गया है। 
 
जेनेवा में आयोजित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में मोहम्मद सज्जाद ने मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान आर्मी ने पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों का अधिकार छीनने का काम किया। इस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। पाकिस्तान पीओके और सीमा पार के भारत के युवाओं का ब्रेनवाश कर रहा है। उसने पीओके की आजादी छीन ली है।
ALSO READ: क्या PK को DP से प्‍यार हो जाएगा...! क्या यही है कोरोनाकाल का ‘न्‍यू नॉर्मल’?
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संयुक्त राष्ट्र उनकी आवाज को सुनेगा। हम दुनिया से शांति और प्रेम की भीख मांगते हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान अब गिलगित और बाल्टिस्तान को अपना प्रांत घोषित करने की तैयारी कर रहा है, इससे उनकी संस्कृति जमीन और पहचान खत्म हो जाएगी।
 
पाकिस्तानी सेना पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना के अधिकारी खुले तौर पर पीओके के लोगों से आत्मघाती हमला करने के लिए उकसाते हैं, जो एक बेहद चिंताजनक स्थिति है। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख