भारत का एक और दुश्मन खत्म, हाफिज सईद के डिप्टी भुट्टावी की हुई मौत, UN ने की पुष्टि

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (00:37 IST)
हार्ट अटैक से गई जान
मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं में था शामिल
संयुक्त राष्ट्र ने की पुष्टि
 
आतंकी संग्ठन लश्कर-ए-तोइबा के संस्थापक सदस्य और हाफिज सईद के डिप्टी हाफिज सलाम भुट्टावी की मौत हो गई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भुट्टावी की मौत की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र संघ की वेबसाइट पर यह जानकारी अपडेट की गई है। इसके मुताबिक भुट्टावी की 29 मई 2023 को पाकिस्तान पुलिस की हिरासत में पंजाब प्रांत के मुरीदके में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। 
 
मुंबई हमले में ट्रेनिंग में की थी मदद : हाफिज के डिप्टी भुट्टावी ने ही 26/11 मुंबई हमले के लिए आतंकियों को ट्रेनिंग में मदद मुहैया की थी। 77 साल के भुट्टावी को आतंकी वित्तपोषण मामले में अक्टूबर 2019 में जेल भेजा गया था। वह लाहौर से 60 किमी दूर शेखूपुरा जेल में कैद था। 29 मई 2023 को अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 
हाफिज की गैर मौजूदगी में संभाली थी कमान : 2008 में मुंबई हमलों के बाद लश्कर चीफ हाफिज सईद को हिरासत में लिया गया था। उसे जून 2009 तक पाकिस्तान की सरकार ने हिरासत में रखा था। सईद की गैर मौजूदगी में भुट्टावी ने लश्कर की कमान संभाली थी। हालांकि पिछले साल मई महीने में भु्ट्टावी की मौत की खबर आई थी, लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई थी। एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय कागज़ दिवस विशेष: कागज़- पर्यावरण का मित्र, न कि शत्रु

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

क्या है अखंड भारत? किन देशों तक था विस्तार?, इतिहास की दृष्टि से समझिए इसके अस्तित्व की पूरी कहानी

मध्यप्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में, 2900 लोगों का रेस्क्यू, 2 जिलों में सेना ने संभाला मोर्चा

अगला लेख