Pakistan : मरियम नवाज ने इमरान खान से कहा- अगर आप भारत को इतना ज्यादा पसंद करते हैं, तो वहां चले जाइए

Webdunia
शनिवार, 9 अप्रैल 2022 (21:13 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) में विपक्षी दल की नेता मरियम नवाज (Maryam Nawaz) ने भारत की तारीफ करने पर प्रधानमंत्री इमरान खान पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि अगर वे पड़ोसी देश को इतना ज्यादा पसंद करते हैं तो उन्हें वहीं चले जाना चाहिए।
 
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम ने यह भी कहा कि खान को भारत का यह उदाहरण भी देना चाहिए कि वहां किसी भी प्रधानमंत्री ने अविश्वास प्रस्ताव का सामना करते हुए संविधान को नहीं ‘कुचला’है। उनकी यह टिप्पणी खान द्वारा भारत को ‘सम्मान की महान भावना वाला देश’बताए जाने के बाद आई है।  
 
इमरान ने बयान में कहा था कि कोई भी महाशक्ति भारत को उसके हितों के खिलाफ कुछ करने के लिए विवश नहीं कर सकती। वे (भारत) प्रतिबंधों के बावजूद रूस से तेल खरीद रहे हैं। कोई भी भारत को हुक्म नहीं दे सकता। यूरोपीय संघ के राजदूतों ने यहां जो कुछ कहा है, क्या वे भारत में भी ऐसा ही कह सकते हैं?’उनकी टिप्पणियों पर जवाब देते हुए मरियम ने कहा कि खान का ‘‘दिमाग खराब हो गया है।’’
 
उन्होंने शनिवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि इमरान भारत की तारीफ कर रहे हैं। उन्हें अविश्वास प्रस्ताव के कदम पर भी उसका अनुसरण करना चाहिए। भारत के विभिन्न प्रधानमंत्रियों के खिलाफ करीब 27 अविश्वास प्रस्ताव पेश किए गए। उनकी (खान) तरह किसी ने संविधान, लोकतंत्र और मूल्यों से खिलवाड़ नहीं किया। वाजपेयी महज एक वोट से अविश्वास प्रस्ताव हार गए थे लेकिन उन्होंने खान की तरह संविधान और देश को बंधक नहीं बनाया।
 
मरियम ने कहा कि सत्ता जाती देखने के बाद बौखला गए व्यक्ति को कोई यह बताए कि उनकी अपनी ही पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया है, न कि किसी और ने। अगर आप भारत को इतना ज्यादा पसंद करते हैं तो वहां चले जाइए और पाकिस्तान की जान छोड़ दीजिए।
मरियम ने खान पर बरसते हुए कहा कि उन्हें अब प्रधानमंत्री नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ऐसा व्यक्ति जो अपने होश में नहीं रहा, उसे कहर बरपाने और देश को गर्त में ले जाने नहीं दिया जा सकता। यह कोई मजाक नहीं है। उन्हें प्रधानमंत्री या पूर्व प्रधानमंत्री नहीं माना जाना चाहिए, उन्हें मनोरोगी माना जाना चाहिए, जो केवल अपने आप को बचाने के लिए पूरे देश को बंधक बना रहा है।
अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम (48) ने कहा कि 22 करोड़ लोगों का देश अब हफ्तों से बिना सरकार के रह रहा है। संविधान के इस घोर उल्लंघन और उच्चतम न्यायालय के आदेशों का अपमान करने का नतीजा खराब होगा। यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री खान ने विपक्षी दलों को हैरत में डालते हुए भारत की प्रशंसा की है। उन्होंने पिछले सप्ताह स्वतंत्र विदेश नीति को लेकर भारत की तारीफ की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्कूल से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाया, अखिलेश यादव का तंज, अब तो...

अखिलेश यादव का तंज, भारत का नाम बदलकर 'भाजपा' करना ही बाकी

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

अगला लेख