भारतीय पनडुब्बियों के बारे में पाकिस्तान का दावा 'सफेद झूठ'

Webdunia
शनिवार, 19 नवंबर 2016 (09:40 IST)
कराची/नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच उस वक्त वाकयुद्ध शुरू हुआ जब इस्लामाबाद ने दावा किया कि उसने भारतीय पनडुब्बियों को उसकी समुद्री सीमा में प्रवेश करने से रोका। नई दिल्ली ने इस आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें सफेद झूठ बताया।
 
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डी. के. शर्मा ने कहा कि भारतीय नौसेना पाकिस्तानी नौसेना के बयान को सरासर झूठ करार देते हुए उसे साफ तौर पर नकारती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी दावे के ठीक उलट भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी जलसीमा में कोई गुप्त गतिविधि नहीं की है।
 
भारतीय नौसेना की यह कठोर प्रतिक्रिया पाकिस्तान के उस दावे के बाद आयी है, जिसमें उसने कहा है कि पाकिस्तानी समुद्री सीमा के पास दिखने के बाद भारतीय पनडुब्बियों को पीछे धकेल दिया गया।
 
पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने एक बयान में कहा कि भारतीय सेना नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर लगातार संघषर्विराम का गंभीर उल्लंघन कर रही है, वहीं भारतीय नौसेना भी गुप्त मंसूबों के तहत पाकिस्तान के खिलाफ चुपके से पनडुब्बी तैनात कर रही है।
 
बयान में कहा गया है कि हालांकि, पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय पनडुब्बियों का पता लगाने और उन्हें पाकिस्तानी समुद्री सीमा में प्रवेश करने से रोक कर एक बार फिर अपनी सतर्कता और अभियान क्षमता को साबित किया है। बिना शक पनडुब्बी को 14 नवंबर को पाकिस्तान तट के दक्षिण में देखा और पीछे धकेला गया।
 
बयान में कहा गया है, 'उसके बाद पनडुब्बी द्वारा पहचाने जाने से बचने के तमाम प्रयासों के बावजूद पाकिस्तानी नौसैनिक बेड़े ने उसे लगातार देखा तथा उसे अपनी सीमा से काफी दूर धकेला।'
 
पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल राहिल शरीफ ने बुधवार को दावा किया था कि उनके जवानों ने नियंत्रण रेखा के पार सीमा पार से हुई गोलीबारी में 11 भारतीय सैनिकों को मार गिराया। भारतीय थलसेना ने इस बयान को भी खारिज किया था। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

क्या होता है ब्लैक बॉक्स, क्यों प्रत्येक विमान के लिए होता है महत्वपूर्ण

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

यूपी के मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो भी बनाया

सभी देखें

नवीनतम

प्रयागराज में Operation Mitti की शुरुआत, अवैध खनन वालों की खैर नहीं, 11 लोग गिरफ्तार

भोपाल के चर्चित लव जिहाद रेप केस में पहला चालान पेश. पीड़िता को बहन कह कर बनाया हवस का शिकार

LIVE: ईरान इजराइल जंग से दुनिया में हडकंप, एयर इंडिया प्लेन क्रैश की होगी हाई लेवल जांच

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव से Crude Oil के दामों में आया उछाल, जानें आपके नगर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

मिडिल ईस्ट का एयरस्पेस बंद, कई देशों की एयरलाइंस उड़ानें रद्द, जंग से दुनिया में हड़कंप

अगला लेख