पाकिस्तानी ने बनाया हनीमून मना रहे भारतीय जोड़े का वीडियो...

Webdunia
बुधवार, 1 जून 2016 (10:15 IST)
दुबई। दुबई में हनीमून मनाते वक्त लंबी कार लिमोजीन में अंतरंगता के दौरान एक भारतीय जोड़े का चुपके से वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में पाकिस्तानी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया और अदालत में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
भारतीय नवविवाहित जोड़ा चार दिन के लिए हनीमून मनाने पहुंचा था और 28 वर्षीय ड्राइवर गुपचुप तरीके से उनका वीडियो बना रहा था।
 
एक अदालत ने कहा कि बाद में उसने पति को व्हाट्सएप्प पर एक मैसेज भेजकर 2000 दिरहम (करीब 36500 रुपए) वसूलने की कोशिश की। उसने पति को एक क्लिप भेजी और सोशल मीडिया पर इसे प्रसारित करने की धमकी दी।
 
‘खलीज टाइम्स’ के मुताबिक, पाकिस्तानी शख्स पर ब्लैकमेल करने और तकनीक का इस्तेमाल कर दूसरे की निजता भंग करने का आरोप लगाया गया।
 
जांच के दौरान प्रतिवादी ने जो बताया, उसके मुताबिक घटना फरवरी में हुयी। ड्राइवर ने कहा कि अपने मोबाइल फोन से उसने जोड़े का वीडियो बनाया। उसने गंतव्य पर दोनों को उतार दिया और उसी दिन शाम में पति को मैसेज भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। दो दिन बाद जब वह पति के पास फिरौती की रकम लेने गया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख