Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल में पाकिस्तान जुबां पर इंडिया, मैच से पहले पाकिस्तानी ने गाया जन गण मन, वीडियो वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pakistani man
, शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (20:05 IST)
भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर अकसर तनाव बना रहता है। दोनों देशों के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले से पहले भी दोनों देशों के प्रशंसकों में भावनाएं उफान पर होती हैं। हालांकि कई बार ऐसे किस्से भी देखने, सुनने को मिलते हैं जो दिल जीत लेते हैं।  
 
दरअसल, एक पाकिस्तानी शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो 20 सितंबर को हुए भारत- पाकिस्तान मैच के अवसर का है।
 
वीडियो में एक पाकिस्तानी व्यक्ति भारत का राष्ट्रगान गाते हुए दिख रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। शख्स के गले में पाकिस्तान का झंडा नजर आ रहा है।
 
इस वीडियो को वॉयस ऑफ राम नाम के एक पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। दोनों देशों के लोगों ने इस वीडियो को जमकर सराहा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छत्तीसगढ़ के लोग स्थिर सरकार चुनने के लिए परिपक्व : मोदी