तालिबानी नेताओं से मिले पाकिस्तानी अधिकारी, जानिए क्यों...

Webdunia
शुक्रवार, 24 मार्च 2017 (10:42 IST)
इस्लामाबाद। रूस की राजधानी मॉस्को में अगले महीने होने वाली कई देशों की बैठक के मद्देनजर अफगानिस्तान में शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान ने अफगान तालिबान के 7 नेताओं के साथ बैठक की है। 

तालिबान के 2 अधिकारियों ने नाम गुप्त रखते हुए बताया कि अफगानिस्तान में शांति वार्ता स्थापित करने के मकसद से आतंकवादियों के नेताओं ने पिछले सप्ताह इस्लामाबाद में बैठक की। इस दौरान तालिबान नेताओं ने पाकिस्तान की जेलों से तालिबान के सदस्यों को रिहा करने समेत कई मांगों पर चर्चा की, हालांकि पाकिस्तान के अधिकारियों ने ऐसी किसी बैठक के बारे में पुष्टि नहीं की है।
 
पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दवाब है कि वह अपने देश में रह रहे तालिबानी नेताओं को काबुल के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार करे। वर्ष 2001 में अफगानिस्तान पर अमेरिकी हमले के बाद तालिबान नेताओं को सत्ता से बेदखल किया गया था। 
 
पाकिस्तान की ओर से तालिबान नेताओं के बीच शांति वार्ता की प्रक्रिया पहले भी की गई लेकिन विफल रही है। पिछले साल पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन तथा अमेरिका ने शांति वार्ता के लिए बैठक की लेकिन काबुल पर लगातार हमले ने इसे विफल कर दिया। अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान में आतंकवादियों को शरण दी जा रही है।
 
अप्रैल में मॉस्को में होने वाली बैठक के लिए चीन, रूस तथा पाकिस्तान की ओर से पहल की जा रही है। अफगानिस्तान के साथ-साथ ईरान और भारत भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे हालांकि अमेरिका की ओर से बैठक में शामिल होने को लेकर अभी साफ नहीं है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

DU में गर्मी से बचने का देशी तरीका, प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों पर लीपा गोबर, छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- अपने ऑफिस का AC हटवा लेंगी मैडम

2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, वक्फ कानून पर आज कोई आदेश नहीं

ग्रामीणों ने चिमटे से कुत्ते के दांत तोड़े, 5 लोगों पर पशु क्रूरता का मामला दर्ज

बड़ी खबर, 35 एफडीसी दवाओं के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध

चाल-चरित्र का दंभ भरने वाली भाजपा ने क्यों नहीं विधायक गोलू शुक्ला के बेटे पर लिया एक्शन?

खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साध कहा, पाप पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस को निशाना बना रही सरकार

अगला लेख