क्रैश हुआ पेरिस से काहिरा जा रहा मिस्र का विमान

Webdunia
युसरा अल शरकावी (काहिरा)। पेरिस से 26 विदेशियों समेत 66 लोगों को लेकर काहिरा जा रहा इजिप्टएयर का एक विमान आज मिस्र की वायुसीमा में पहुंचने के बाद रेडार से लापता होने के पश्चात भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिस्र के प्रधानमंत्री शेरीफ इस्माइल ने कहा कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि तकनीकी समस्या या फिर आतंकवादी हमले से यह हादसा हुआ।
 
उन्होंने काहिरा हवाई अड्डे पर कहा कि हम किसी चीज से इनकार नहीं कर सकते। मिस्र की वायुसीमा में प्रवेश करने के तुरंत बाद एयरबस ए320 स्थानीय समयानुसार रात पौने तीन बजे रेडार से लापता हो गया। उस समय वह 37,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।
 
इजिप्टएयर की उड़ान संख्या 804 भूमध्यसागरीय बंदरगाह शहर अलेक्जेन्ड्रिया के उत्तर में समुद्रतट से तकरीबन 280 किलोमीटर दूर मिस्र की सीमा में रेडार से लापता हुई। विमानन के अधिकारियों ने बाद में बताया कि विमान हादसाग्रस्त हो गया और मलबे की तलाश अब चल रही है।
 
अधिकारियों ने कहा कि इस आशंका की पुष्टि हो ग है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एजिप्टएयर ने कहा कि विमान के लापता होने के दो घंटे बाद उससे मुसीबत में फंसे होने का संदेश मिला था। वैसे मिस्र की सेना ने इस बात से इनकार किया है कि ऐसा कोई संदेश मिला है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

भारत का बांग्लादेश दौरा स्थगित होने की संभावना, यह है कारण

मुंबई में मराठी को लेकर मारपीट, पुलिस ने लिया 7 मनसे के कार्यकर्ताओं को हिरासत में

क्या भारत को कच्चातिवु द्वीप सौंप देगा श्रीलंका, विदेश मंत्री हेराथ ने दिया बड़ा बयान

CUET UG के परीक्षा परिणाम घोषित, एक अभ्यर्थी ने 5 में से 4 विषयों में हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

नड्डा की जगह कौन? भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ये 3 नाम आगे, RSS निर्णायक भूमिका में होगी

अगला लेख