पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह मुशर्रफ की मुश्किलें बढ़ी, देशद्रोह के मामले में रोजाना सुनवाई

Webdunia
सोमवार, 10 सितम्बर 2018 (19:23 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह के मामले की सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत ने सोमवार को 9 अक्टूबर से मामले की दैनिक सुनवाई का फैसला किया।
 
 
पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) की पूर्ववर्ती सरकार ने नवंबर, 2007 में संविधानेत्तर आपातकाल लागू करने को लेकर पूर्व सैन्य शासक के खिलाफ 2013 में देशद्रोह का मामला दर्ज किया था। न्यायमूर्ति यावर अली की अगुवाई वाले 3 सदस्यीय न्यायाधिकरण ने सोमवार को मामले की कार्यवाही को स्थगित करते हुए कहा कि दुबई में रह रहे पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ 9 अक्टूबर से प्रतिदिन सुनवाई होगी।
 
न्यायमूर्ति अली ने गृह मंत्रालय से लिखित रूप में यह बताने को कहा है कि मुशर्रफ को किस तरह अदालत में पेश किया जा सकता है। न्यायमूर्ति अली ने अभियोजन पक्ष के वकील नसीर-उद-दीन नैयर से कहा कि वे अदालत को बताएं कि क्या मुशर्रफ का बयान वीडियो लिंक के जरिए रिकॉर्ड किया जा सकता है या नहीं?
 
मुशर्रफ लौटने का वादा कर 18 मार्च,2016 को चिकित्सा उपचार के लिए दुबई चले गए थे। कुछ माह बाद एक विशेष अदालत ने उन्हें भगोड़ा अपराधी घोषित करते हुए उनकी संपत्ति जब्त करने का निर्देश दिया था। मुशर्रफ सुरक्षा कारणों का हवाला देकर तभी से पाकिस्तान लौटने से मना कर रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

अगला लेख