निकारागुआ में शांति वार्ता बाधित, हिंसा में 170 मरे

Webdunia
शनिवार, 16 जून 2018 (15:40 IST)
सांकेतिक फोटो

मानागुआ। मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ में पिछले दो माह से जारी राजनीतिक अशांति को खत्म करने के लिए सरकार और स्थानीय नागरिक समूहों के बीच शुरू हुई वार्ता शुक्रवार को तब बाधित हो गई जब विरोध प्रदर्शनों के दौरान भड़की हिंसा की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग को सरकार ने ठुकरा दिया।


सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में 170 लोग मारे जा चुके हैं। निकारगुआ की सड़कों पर कई सप्ताह तक चले हिंसक प्रदर्शनों के बाद कैथोलिक चर्च की मध्यस्थता के बाद राष्ट्रपति डैनियल ओर्टेगा बातचीत के लिए राजी हुए थे।

इस वार्ता का उद्देश्य लोकतांत्रिक सुधार लाने का भी लक्ष्य था। वार्ता के दौरान राजधानी मानागुआ में हिंसा की ताजा रिपोर्टों के अलावा वार्ताकारों के बीच असहमति की बातें सामने आईं। स्थानीय टेलीविजन ने विश्वविद्यालय परिसर के पास पुलिस की ओर से फायरिंग का फुटेज प्रसारित किया।
विश्वविद्यालय के छात्रों ने ओर्टेगा के बढ़ते तानाशाही शासन के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व किया। सरकार ने प्रदर्शन के दौरान हुई हत्याओं और अन्य अपराधों की जांच के लिए दो अंतरराष्ट्रीय आयोगों और यूरोपीय संघ की एक टीम को अनुमति देने के लिए चर्च द्वारा पेश प्रस्ताव को खारिज कर दिया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

पंजाब के मोहाली में सड़क दुर्घटना में पीएचडी छात्र समेत 3 लोगों की मौत

Eid Clash : मेरठ, नूंह से लेकर मुरादाबाद और सहारनपुर तक, ईद पर बवाल और तनातनी

औरंगजेब के मकबरे की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला व्यक्ति हिरासत में

अगला लेख