दुनिया के सबसे बड़े साफ पानी के मोती की दो करोड़ 51 लाख रुपए में नीलामी

Webdunia
शुक्रवार, 1 जून 2018 (11:47 IST)
सांकेतिक फोटो

द हेग। दुनिया के सबसे बड़े साफ पानी के मोती की नीदरलैंड में 320,000 यूरो (लगभग दो करोड़ 51 लाख रुपए) में नीलामी हुई। कभी इस मोती का संबंध 18वीं सदी की रूस की साम्राज्ञी ‘कैथरीन द ग्रेट’ से था। नीलामी घर वेंदुएहुईस ने यह जानकारी दी।


अपने विशिष्ट आकार के कारण यह मोती ‘स्लीपिंग लॅायन’ के नाम से मशहूर है। ऐसी संभावना है कि 18वीं सदी के शुरुआती काल में संभवत: चीन सागर अथवा पर्ल नदी में यह मूर्तरूप में आया।

नीलामीकर्ताओं ने बताया कि 120 ग्राम (4.2 औंस) का यह बेशकीमती जवाहरात करीब सात सेंटीमीटर (2.7 इंच) लंबा है। इसकी यही खासियत इसे दुनिया के तीन सबसे बड़े मोतियों में से एक बनाती है। इस मोती को एक जापानी कारोबारी ने कल 320,000 यूरो में खरीदा।

वर्ष 1765 के दौरान यूनाइटेड ईस्ट इंडीज कंपनी का एक डच व्यापारी इस मोती को जहाज के जरिए बताविया (अब के जकार्ता) से लाया था और तब से यह कंपनी के अकाउंटेंट हेंड्रिक कोएनराड सैंडर के पास था।

नीलामी घर ने बताया कि सैंडर्स के गुजर जाने के बाद वर्ष 1778 में इसकी नीलामी एम्सटर्डम में हुई और फिर रूस की साम्राज्ञी ‘कैथरीन द ग्रेट’ ने इसे हासिल किया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

UP : 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, 40 से ज्यादा मामले थे दर्ज

मथुरा में कॉरिडोर निर्माण के विरोध में महिलाओं ने PM को लिखा खून से खत

Israel-Iran War : इजराइल में ईरानी मिसाइलों का खौफ, भूमिगत ट्रेन स्टेशन में शरण ले रहे लोग

एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने उद्धव का उड़ाया मजाक, 'मुझे मार दो' टिप्पणी पर बनाया कार्टून

अगला लेख