पेलोसी ने जारी किया नया 'ओबामाकेयर' विधेयक, ट्रंप करेंगे सुप्रीम कोर्ट का रुख

Webdunia
गुरुवार, 25 जून 2020 (14:24 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करारा झटका देते हुए प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने 'ओबामाकेयर' को विस्तार देने के लिए एक नई योजना जारी की है, वहीं ट्रंप प्रशासन ने इसे रद्द कराने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख करने की तैयारी कर ली है।
ALSO READ: Coronavirus : दुनिया में साढ़े 4 लाख लोगों की मौत के लिए चीन जिम्मेदार : ट्रंप
पेलोसी ने योजना पर मतविभाजन की घोषणा की है, वहीं ट्रंप प्रशासन के 'एफोर्डेबल केयर एक्ट' को असंवैधानिक ठहराने के लिए गुरुवार को उच्चतम न्यायालय में दस्तावेज दाखिल करने की संभावना है। पेलोसी अपने विधेयक को सोमवार को सदन में पेश करना चाहती हैं।
 
उन्होंने कहा कि लगभग 2 करोड़ लोगों को कवरेज प्रदान करने वाले स्वास्थ्य बीमा विस्तार को पलटने की कोशिश करना किसी भी समय गलत था। उन्होंने कहा कि अब तो यह मूर्खता से भी परे है। कोविड-19 के मामले टेक्सास, फ्लोरिडा और कैलीफोर्निया जैसे प्रमुख राज्यों में बढ़ रहे हैं और लाखों कर्मचारी जो वायरस को रोकने के लिए आर्थिक शटडाउन में कवरेज खो चुके हैं, वे ऐसे में स्वास्थ्य कानून पर भरोसा कर सकते हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि पेलोसी महज राजनीति कर रही हैं।
 
प्रवक्ता जूड डेरे ने एक बयान में कहा कि पक्षपातपूर्ण खेल करने की बजाय डेमोक्रेट को इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर राष्ट्रपति के साथ काम करना जारी रखना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारा देश इस महामारी से पहले से कई अधिक ताकतवर बनकर उबरे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

अगला लेख