Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गोलीबारी की घटना के बाद pentagon को बंद किया, मेट्रो स्टेशन के पास हुई घटना

हमें फॉलो करें गोलीबारी की घटना के बाद pentagon को बंद किया, मेट्रो स्टेशन के पास हुई घटना
, मंगलवार, 3 अगस्त 2021 (22:04 IST)
प्रमुख बिंदु
  • गोलीबारी की घटना के बाद pentagon को बंद किया
  • मेट्रो स्टेशन के पास हुई घटना
  • 1 व्यक्ति की मौत हुई
वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के पास उसके मेट्रो स्टेशन में मंगलवार सुबह गोलीबारी के बाद मुख्यालय को बंद कर दिया गया। गोलीबारी की घटना से वाकिफ 2 लोगों ने पहचान जाहिर नहीं करने का अनुरोध करते हुए बताया कि कम से कम 1 व्यक्ति की मौत हुई है।

 
पेंटागन प्रोटेक्शन फोर्स एजेंसी ने ट्वीट कर बताया कि यह घटना मेट्रो बस प्लेटफॉर्म पर हुई, जो कि पेंटागन ट्रांजिट सेंटर का हिस्सा है। पुलिस की जांच के कारण मेट्रो सबवे ट्रेनों को पेंटागन स्टेशन पर नहीं रुकने का आदेश दिया गया। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के एक पत्रकार ने कई बार गोलियों की आवाज सुनी।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bomb Blast: काबुल में रक्षामंत्री के घर के बाहर हमला, गोलियां भी चलीं