अमेरिका को रूस से है सबसे बड़ा खतरा : पेंटागन

Webdunia
बुधवार, 21 सितम्बर 2016 (11:11 IST)
वॉशिंगटन। पेंटागन के एक शीर्ष जनरल ने कहा है कि अमेरिका को सबसे बड़ा खतरा रूस से है और चीन उसके लिए दूसरे नंबर का सबसे खतरनाक देश है। अमेरिका के एक जाने-माने सांसद ने भी ऐसी ही राय रखी है।
 
जनरल जॉन ई. हेतन ने रणनीतिक कमान के कमांडर पद के लिए अपनी कन्फर्मेशन हियरिंग में कहा कि जिस तरह से मैं दुनियाभर में मौजूद खतरों को देखता हूं, उसके हिसाब से मुझे लगता है कि रूस सबसे खतरनाक खतरा है, चीन बेहद कम अंतर से दूसरे स्थान पर है लेकिन सबसे ज्यादा संभावित चिंताजनक खतरे उत्तर कोरिया और फिर ईरान हैं, क्योंकि उत्तर कोरिया के बारे में कुछ भी पहले से कहा जा सकना मुश्किल है। 
 
हेतन ने कहा कि रूस और चीन पिछले 20 साल में अपनी तुलना अमेरिका की उस शक्तिशाली और पारंपरिक सेना से करते रहे हैं, जो दुनिया के किसी भी युद्धक्षेत्र को जीत सकती है। दोनों देशों ने अमेरिका से सीख ली है और क्षमता निर्माण शुरू कर दिया है। 
 
हेतन ने कहा कि इनमें से एक सीख है विद्युत चुंबकीय स्पेक्ट्रम की। वे विद्युत चुंबकीय स्पेक्ट्रम में हमारा वर्चस्व देखते हैं। वे हमें जीपीएस, उपग्रह संचार का इस्तेमाल करते देखते हैं।  
सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष सीनेटर जॉन मैक्केन ने कहा कि उत्तर कोरिया ने इस महीने की शुरुआत में जो 5वां परमाणु परीक्षण किया, वह इस बात की याद दिलाता है कि वह अमेरिका पर परमाणु हथियारों से हमला बोलने की क्षमताएं विकसित करने के अपने इरादे पर कायम है।
 
उन्होंने कहा कि इसके बाद चीन है। वह गतिशील मिसाइलों और पनडुब्बियों पर जोर देते हुए अपने परमाणु बलों को आधुनिक कर रहा है, लेकिन शायद सबसे मुश्किल चुनौती रूस है। 
 
मैक्केन ने भारत और पाकिस्तान द्वारा परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण किए जाने पर भी चिंता जाहिर करते कहा कि पाकिस्तान ने तेजी से अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार किया है और उसने कथित तौर पर नए परमाणु हथियार विकसित भी किए हैं। भारत भी लगातार अपने परमाणु जखीरे का आधुनिकीकरण कर रहा है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

क्यों CNG गाड़ी में गैस रीफिलिंग के दौरान नीचे उतरना है जरूरी, जान लें अपनी सुरक्षा से जुड़ा ये नियम

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनावों पर लगी रोक हटाई, EC से नया कार्यक्रम जारी करने को कहा

कोलकाता के लॉ कॉलेज में गैंगरेप पर बवाल, क्या बोली भाजपा?

Indore: विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने वाला वाहन चालक बाल पोर्नोग्राफी के आरोप में गिरफ्तार

जयशंकर ने बताया, भारतीय मछुआरों को क्यों पकड़ता है श्रीलंका, क्या है इसका इमरजेंसी से कनेक्शन?

अगला लेख