Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिलीपींस चर्च बम धमाके की 'आईएस' ने ली जिम्मेदारी

Advertiesment
Philippines
मनीला। फिलीपींस के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सुलु स्थित जोलो के गिरजाघर और उसके बाहर रविवार सुबह हुए भीषण बम धमाकों की जिम्मेदारी कुख्यात इस्लामिक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है।
 
आईएस ने 'टेलीग्राम' ऐप पर जारी बयान में बम धमाकों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि ईसाई सच्चे एकेश्वरवादी नहीं हैं इसलिए चर्च पर हमला किया गया। धमाकों में 27 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं।
 
रक्षामंत्री डेल्फिन एन. लोरेजाना ने कहा है अपराधियों को सजा देने के लिए कानून की पूरी ताकत लगा दिया जाएगा। फिलीपींस की सरकार दशकों से अबू सैयाफ जैसे इस्लामी अलगाववादी समूहों से लड़ रही है, जो अब आईएस से मिल गए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को नौकरी में मिलेगी प्राथमिकता : योगी