Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बम धमाकों से दहला गिरजाघर, 27 की मौत, 77 घायल

हमें फॉलो करें बम धमाकों से दहला गिरजाघर, 27 की मौत, 77 घायल
मनीला , रविवार, 27 जनवरी 2019 (09:55 IST)
मनीला। फिलीपींस में दक्षिण पश्चिमी प्रांत सुलु के जोलो स्थित एक गिरजाघर में रविवार सुबह दो भीषण बम धमाकों में 27 लोग मारे गए और 77 अन्य घायल हो गए।
 
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे हुआ। इससे कुछ ही देर पहले गिरजाघर में प्रार्थना सभा ‘मास’ का आयोजन किया गया था। हताहतों में अधिकतर गिरजाघर आने वाले लोग हैं।
 
फिलीपींस के सुरक्षा बल मामले की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सेना ने अब तक इस विस्फोट से जुड़ी जानकारियां औपचारिक तौर पर जारी नहीं की हैं।
 
गौरतलब है कि ये विस्फोट मिंदनाओ में मुसलमानों के लिए एक बड़े स्वायत्त क्षेत्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाले कानून बैंग्सामोरो ऑर्गेनिक लॉ (बीओएल) को जोलो द्वारा खारिज किये जाने के बाद हुआ है। जोलो ने सोमवार को हुए जनमत संग्रह में इस कानून को खारिज कर दिया था लेकिन दूसरे मुस्लिम बहुल प्रांतों का समर्थन मिलने के कारण इस कानून को भारी मतों से मंजूरी मिल गई। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कप्तान कोहली के पास बड़ा मौका, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा मैच जीतकर कर सकते हैं यह कमाल...