जिम्बाब्वे में भीषण विमान हादसा, भारतीय अरबपति हरपाल रंधावा और उनके बेटे की मौत

Webdunia
बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (09:44 IST)
Harpal Randhawa:  दक्षिण-पश्चिमी जिम्बाब्वे (Zimbabwe) में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा विमान में तकनीकी खराबी के कारण हुआ। यह विमान हीरे की एक खदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस हादसे में एक भारतीय भारतीय अरबपति खनन कारोबारी हरपाल रंधावा (Harpal Randhawa) और उसके बेटे आमेर (22) सहित 6 लोगों की मौत हो गई है।
 
समाचार वेबसाइट 'आईहरारे' से प्राप्त खबर में बताया गया है कि मशावा के जवामहांडे इलाके में हुए विमान हादसे में खनन कंपनी 'रियोजिम' के मालिक हरपाल रंधावा, उनके बेटे और 4 अन्य मृत्यु का शिकार हो गए हैं। 'रियोजिम' सोने और कोयले का उत्पादन करने के साथ-साथ निकल और तांबे को परिष्कृत करने वाली एक प्रमुख खनन कंपनी है।
 
समाचार के अनुसार 'रियोजिम' के स्वामित्व वाला सेसना 206 विमान शुक्रवार को हरारे से मुरोवा हीरा खदान की ओर जा रहा था, तभी यह दु:खद हादसा हुआ। एकल इंजन वाला विमान मुरोवा डायमंड खदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसकी सह-मालिक 'रियोजिम' है।
 
संभवत: जवामहांडे में पीटर फार्म में गिरने से पहले विमान में तकनीकी खराबी आ गई हो जिसके चलते उसमें संभवत: हवा में विस्फोट हो गया। इसमें बताया गया है कि हादसे में विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।
 
रियोजिम को 29 अगस्त 1956 को रियो टिंटो साउदर्न रोडेशिया लिमिटेड के रूप में इनकॉर्पोरेट किया गया था। इसकी स्थापना शुरुआत में मिडलैंड्स में एम्प्रेस निकेल डिपॉजिट को डेवलप करने और खनन करने के लिए की गई थी। रियोजिम 2004 में रियो टिंटो पीएलसी से अलग हो गई थी। यह कंपनी सोना, कोयला, टोल रिफाइन निकल और तांबे का उत्पादन करती है।(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

इंदौर के ACP को 'डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश, CBI अधिकारी बताकर दी धमकी

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

हेमंत सोरेन होंगे झारखंड विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन का चेहरा

असल परजीवी भाजपा है, कई क्षेत्रीय दलों को खा गई : रमेश

अगला लेख
More